facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान-अमेरिका युद्ध से बाजार की चाल पर असर, निफ्टी में गिरावट ने तोड़ा पुराना ट्रेंड

Advertisement

इलारा कैपिटल के एक विश्लेषण से पता चला है कि पिछले 25 वर्षों में सात बड़े संघर्षों के दौरान लड़ाई शुरू होने के समय से निफ्टी में गिरावट आम तौर पर एक अंक में रही है

Last Updated- April 07, 2026 | 10:26 PM IST
Nifty 50

भू-राजनीतिक झटकों के कारण पहले भी घरेलू शेयर बाजारों में तेज लेकिन अपेक्षाकृत सीमित गिरावट आई है। इलारा कैपिटल के एक विश्लेषण से पता चला है कि पिछले 25 वर्षों में सात बड़े संघर्षों के दौरान लड़ाई शुरू होने के समय से निफ्टी में गिरावट आम तौर पर एक अंक में रही है।

2003 के बाद से प्रमुख वैश्विक घटनाओं के दौरान, जिनमें लेबनान युद्ध, रूस-यूक्रेन लड़ाई और इजरायल-हमास संघर्ष शामिल हैं, में औसत गिरावट लगभग 7 प्रतिशत रही है। इराक युद्ध जैसी अधिक तीखी लड़ाई के दौरान भी सूचकांक में अपने चरम से 10 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसके बाद तेजी से सुधार हुआ। ऐतिहासिक रूप से, सूचकांकों की वापसी की समय-सीमा भी अपेक्षाकृत कम रही है, जिसमें औसतन लगभग 15 दिन लगे हैं। लेकिन वर्तमान अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष इस पैटर्न को चुनौती देता दिख रहा है।

निफ्टी पहले ही 10 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है, जो पिछले भू-राजनीतिक संकटों के दौरान देखी गई गिरावट की ऊपरी सीमा को पार कर गया है। विश्लेषकों का सुझाव है कि इस बार बाजार ज्यादा लंबा चलने वाले या प्रणालीगत जोखिम को भी शामिल कर रहा है। इसका कारण संघर्ष का फैलना, वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर इसका प्रभाव और आपूर्ति व्यवधानों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता है। ऊंचे मूल्यांकन और आय वृद्धि की चिंताओं ने भी गिरावट बढ़ाई है।

इलारा का कहना है कि अगर ऐतिहासिक रुझान बरकरार रहते हैं, तो मौजूदा स्तर से गिरावट सीमित रह सकती है। रणनीतिकार गरिमा कपूर और सहर्ष कुमार ने कहा, ‘जैसे ही हालात सामान्य होने के शुरुआती संकेत सामने आएंगे, बाजार तेजी से रिकवरी करेंगे।’

Advertisement
First Published - April 7, 2026 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement