facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या खत्म हो चुका ‘टैको ट्रेड’ का असर? क्रिस वुड ने दी चेतावनी, कॉरपोरेट नतीजों पर नजर

Advertisement

राष्ट्रपति उत्साहित महसूस कर रहे हैं कि उछलता शेयर बाजार संकेत दे रहा है कि उनका टैरिफ एजेंडा अमेरिकी अर्थव्यवस्था या वास्तव में वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

Last Updated- July 18, 2025 | 10:46 PM IST
Jefferies Chris Wood

जेफरीज में इक्विटी रणनीति के वैश्विक प्रमुख क्रिस्टोफर वुड ने निवेशकों को अपनी नई रिपोर्ट ‘ग्रीड ऐंड फियर’ में सुझाव दिया है कि किसी सकारात्मक कारक के रूप में टैको (ट्रंप ऑलवेज चिकंस आउट) ट्रेड का असर अब बाजारों पर खत्म हो गया है। वुड ने कहा कि अमेरिकी शेयर बाजार टैको दृष्टिकोण (या जिसे ट्रंप पुट के रूप में भी जाना जाता है) के आधार पर टैरिफ से जुड़ी अटकलों को अनदेखा करते हुए एआई (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) कैपेक्स ट्रेड से ज्यादा उछल रहा है।

वुड ने लिखा है, ‘लेकिन ग्रीड ऐंड फियर को अब यह लगने लगा है कि क्या टैको का दौर बाजारों के लिए सकारात्मक कारक के रूप में समाप्त हो गया है। 47वें राष्ट्रपति उत्साहित महसूस कर रहे हैं कि उछलता शेयर बाजार संकेत दे रहा है कि उनका टैरिफ एजेंडा अमेरिकी अर्थव्यवस्था या वास्तव में वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

ट्रंप को फिर से पैर पीछे खींचने को मजबूर करने के लिए शायद बाजार में गिरावट की जरूरत होगी, ठीक वैसे ही जैसे ‘लिबरेशन डे’ के बाद हुआ था।’ वुड का मानना है कि बाजार को टैरिफ का नकारात्मक असर वृहद आ​र्थिक आंकड़े में कभी भी दिखने लग सकता है क्योंकि मौजूदा इन्वेंट्री खत्म हो रही हैं। उन्होंने कहा, ‘वास्तव में इस सप्ताह के सीपीआई आंकड़े के साथ ऐसा होना शुरू हो गया है। विशिष्ट और वास्तविक आंकड़ों के अलावा व्यवसायों की अनिश्चितता में भी इजाफा हुआ है जो टैरिफ को लेकर चल रही बातचीत का स्वाभाविक नतीजा है।’ वुड का मानना है कि जोखिम यह है कि एआई कैपेक्स ट्रेड में बाजार के नये भरोसे के कारण ट्रंप टैरिफ मामले में फिर से नया तूफान ला सकते हैं।

Also Read: IPO के सफर पर निकलना चाहें ट्रैवल कंपनियां, तलाश रही मौका

कॉरपोरेट नतीजे अहम

भारत के लिहाज से विश्लेषकों का मानना है कि कॉरपोरेट आय (विशेष रूप से मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट की) भविष्य में बाजार की स्थिरता के लिए महत्त्वपूर्ण है।

सेंट्रम ब्रोकिंग में संस्थागत इक्विटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिग्नेश देसाई कहते हैं कि पिछले एक साल में मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन जून 2025 तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही) के नतीजे बेहतर स्पष्टता प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि ये सेगमेंट अपनी मजबूत वृद्धि की क्षमता के कारण पारंपरिक रूप से प्रीमियम पर आधारित होते हैं, लेकिन अब उस प्रीमियम की पुष्टि वास्तविक प्रदर्शन से होनी चाहिए। देसाई ने कहा, ऑटो एंसिलरीज, केमिकल्स और स्पेशलिटी इंडस्ट्रियल जैसे सेक्टरों में बढ़ती उत्पादन लागत मार्जिन पर दबाव डाल सकती है।

Advertisement
First Published - July 18, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement