facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिग्गज IT स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश! बोले- AI बनेगा नया ग्रोथ इंजन, गिरावट जरूरत से ज्यादा

Advertisement

IT Stock: ब्रोकरजीज का का कहना है कि कंपनी के लिए एआई से आने वाली वॉल्यूम ग्रोथ, संभावित नुकसान से ज्यादा होगी।

Last Updated- February 18, 2026 | 10:49 AM IST
Stock Market

IT Stock: आईटी सेक्टर के लिए मौजूदा वित्त वर्ष निराशाजनक साबित हो रहा है। आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई तेज गिरावट का असर अब सीधे निफ्टी 50 इंडेक्स में उनके वेटेज पर दिखाई देने लगा है। हालिया गिरावट के चलते आईटी सेक्टर की हिस्सेदारी घटकर 26 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई के बढ़ते प्रभाव की चिंता की वजह से भारतीय आईटी सेक्टर में लगातार दबाव देखा जा रहा है। हालांकि, इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हॉउस इन्फोसिस लिमिटेड (Infosys) पर बुलिश नजर आ रहे हैं। कंपनी की एआई रिसर्च और सिक्योरिटी से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के साथ स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा से ब्रोक्रेजीज का भरोसा बढ़ा है। उनका कहना है कि एआई से आने वाली वॉल्यूम ग्रोथ, संभावित नुकसान से ज्यादा होगी।

Infosys पर मोतीलाल ओसवाल का नया टारगेट: ₹1,850

मोतीलाल ओसवाल ने इन्फोसिस पर ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1850 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 33 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 1391 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का मानना है कि नई तरह के एआई आधारित एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर को बड़े स्तर पर फैलाने के लिए पुरानी आईटी सेवा कंपनियों के ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते और काम पूरा करने की क्षमता की जरूरत पड़ेगी। इससे पूरे सेक्टर में धीरे-धीरे सुधार आने में मदद मिल सकती है।

ब्रोकरेज ने कहा हमारा मानना है कि कंपनियों में एआई को फैलाने और अपनाने के लिए ये साझेदारियां बहुत जरूरी होंगी। जैसे-जैसे संगठन बड़े स्तर पर एआई अपनाने की तरफ बढ़ेंगे, ये सहयोग और भी ज्यादा अहम होते जाएंगे। वर्ष 2026 में ग्रोथ की रफ्तार सबसे नीचे के स्तर पर आ सकती है। इसके बाद वर्ष 2027 के दूसरे हिस्से और वर्ष 2028 में तेज सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एआई सर्विसेज बड़े पैमाने पर लागू होने लगेंगी।

Infosys पर नुवामा का नया टारगेट: ₹1,900

नुवामा ने भी इन्फोसिस पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखते हुए 1900 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ऐसे में शेयर 36 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज का मानना है कि आईटी शेयरों में हाल ही में आई तेज गिरावट जरूरत से ज्यादा है। लोगों को यह डर था कि जनरेटिव एआई से आईटी कंपनियों का काम बहुत ज्यादा प्रभावित हो जाएगा, लेकिन यह डर काफी बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है। इन्फोसिस, जैसा कि एआई से जुड़े कार्यक्रम में दिखाया गया, नई तकनीक को लागू करने में सबसे आगे बनी हुई है। इसलिए हमें लगता है कि इन्फोसिस को इस बदलाव से नुकसान नहीं, बल्कि कुल मिलाकर फायदा होगा।

Infosys ने Anthropic से मिलाया हाथ

इन्फोसिस ने एआई रिसर्च और सिक्योरिटी से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के साथ स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का ऐलान है। इस साझेदारी के तहत टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे सेक्टर के लिए एडवांस एंटरप्राइज एआई सॉल्यूशंस तैयार किए जाएंगे।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह साझेदारी सबसे पहले टेलीकॉम सेक्टर में शुरू होगी। इसके तहत एक खास एंथ्रोपिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। इसमें अलग-अलग उद्योगों की जरूरत के मुताबिक एआई एजेंट्स तैयार और लागू किए जाएंगे। आगे चलकर इस सपोर्ट को फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे अन्य सेक्टर तक भी बढ़ाया जाएगा।

 

 

Advertisement
First Published - February 18, 2026 | 10:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement