facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IT Stocks Crash: आईटी शेयरों में बड़ी बिकवाली, एक दिन में ₹1.5 लाख करोड़ की बाजार पूंजी स्वाहा

Advertisement

निफ्टी आईटी सूचकांक में 5.6 फीसदी गिरावट आई जो 4 फरवरी, 2026 के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है

Last Updated- June 03, 2026 | 11:01 PM IST
IT Stock Crash
फोटो: एआई जेनरेटेड

घरेलू सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों (आईटी) के शेयरों में आज चार महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट देखी गई। इससे एक दिन पहले ही आईटी सूचकांक में एक साल से भी लंबे समय की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई थी।

निफ्टी आईटी सूचकांक में 5.6 फीसदी गिरावट आई जो 4 फरवरी, 2026 के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। प्रमुख आईटी फर्मों के शेयरों में गिरावट से इस सूचकांक का बाजार पूंजीकरण करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये घट गया।

देश की सबसे बड़ी आईटी निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर में 8.3 फीसदी की गिरावट देखी गई जो 13 मार्च, 2020 के बाद एक दिन में सबसे तेज गिरावट है। कंपनी का शेयर 2,242 रुपये के भाव पर बंद हुआ तो 28 अगस्त, 2020 के बाद से निचला बंद स्तर है।

इस गिरावट ने पिछले तीन सत्रों में हुई ज्यादातर बढ़त को खत्म कर दिया। बीते तीन सत्र में निफ्टी आईटी सूचकांक में 7.6 फीसदी की तेजी आई थी। यह तेजी इस उम्मीद पर आधारित थी कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) पर उद्यमों का खर्च बढ़ने से सॉफ्टवेयर सेवा कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

हालांकि अमेरिका में तकनीकी शेयरों में आई गिरावट के बाद निवेशकों का रुख सतर्क हो गया। निफ्टी आईटी सूचकांक 2026 में अब तक 22.4 फीसदी टूट चुका है। आईटी क्षेत्र को इस बात की चिंता है कि एआई आधारित उत्पादकता में बढ़ोतरी से पारंपरिक आउटसोर्सिंग सेवाओं की मांग कम हो सकती है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के विश्लेषकों ने कहा कि आईटी क्षेत्र को लेकर उसका नजरिया धीरे-धीरे नकारात्मक हो गया है और उन्होंने चेतावनी दी कि अगले कुछ वर्षों में एआई की वजह से राजस्व में गिरावट का जोखिम और बढ़ सकता है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के कवलजीत सलूजा की अगुआई वाले विश्लेषकों ने एक नोट में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि आधुनिकीकरण जैसे नए अवसर बढ़ेंगे लेकिन वे पारंपरिक आईटी की मांग में कमी की भरपाई के लिए काफी नहीं होंगे।’

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि लार्ज कैप आईटी शेयरों में धन सृजन का दौर अब काफी हद तक पीछे छूट चुका है। हालांकि यह क्षेत्र अभी भी रणनीतिक ट्रेडिंग के अवसर देता रह सकता है।

इ​क्विनॉमिक्स के संस्थापक जी चोकालिंगम ने कहा, ‘आईटी क्षेत्र में बड़ी और पर्याप्त पूंजी तथा नकदी वाली कंपनियां हैं। समय-समय पर बाजार का रुख इनके पक्ष में हो सकता है। लेकिन ढांचागत रूप से इस उद्योग की विकास की संभावनाएं काफी धीमी हो गई हैं। पहले यह क्षेत्र कहीं ज्यादा वृद्धि दर देने में सक्षम था मगर अब वृद्धि 0 से 3 फीसदी के दायरे में रहने की संभावना है। इस लिहाज से इन कंपनियों के ऐसे कारोबार में बदलने का जोखिम है जो मजबूत आय वृद्धि और बड़ी मात्रा में संपत्ति बनाने के बजाय, स्थिर नकद प्रवाह जुटाती हैं और शेयरधारकों को पूंजी लौटाती हैं।’

Advertisement
First Published - June 3, 2026 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement