facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ITC Stocks: BAT की हिस्सेदारी बेचने के चक्कर में गिरा ITC का शेयर, Jefferies ने किया डाउनग्रेड

Advertisement

ITC Share Price: खराब से खराब हालात में जेफरीज ITC के शेयर को 340 रुपये पर देख रहा है, जो मौजूदा स्तर से 19 फीसदी नीचे है।

Last Updated- February 09, 2024 | 10:00 PM IST
Even after hotel business separation, analysts remain bullish on ITC; the charm will remain intact होटल कारोबार अलग होने के बाद भी, ITC पर विश्लेषक हैं आशावादी; बरकरार रहेगा जलवा

ITC का शेयर सोमवार को 4 फीसदी फिसल गया। वजह यह है कि ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) ने कहा कि वह ITC की कुछ हिस्सेदारी बेच सकती है। इस शेयर में शुक्रवार को आंशिक सुधार हुआ। कंपनी के शेयरों ने शुक्रवार के कारोबारी सत्र में 1.3 फीसदी चढ़कर 423 पर कारोबार किया जबकि एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स दिन में ज्यादातर समय स्थिर रहा।

इस घटनाक्रम के बाद जेफरीज ने ITC के शेयर को डाउनग्रेड कर खरीद से होल्ड यानी निवेशित बने रहें कर दिया। साथ ही कीमत लक्ष्य पहले के 520 रुपये के मुकाबले 17.3 फीसदी घटाकर 430 रुपये कर दिया।

पिछले तीन साल में ITC के शेयर में 3 गुना से ज्यादा की उछाल आई है। जेफरीज के विवेक माहेश्वरी, कुणाल शाह और जितिन जॉन ने एक नोट में कहा कि यह बढ़त सिगरेट कारोबार में मजबूत वृद्धि, FMCG में इजाफा, पूंजी आवंटन में सुधार और एफआईआई की होल्डिंग में इजाफे के कारण हुई थी। नोट में कहा गया है कि इन सभी चीजों का प्रभाव पहले ही दिख चुका है जबकि सिगरेट वॉल्यूम अब नरम हो रहा है।

खराब से खराब हालात में जेफरीज इस शेयर को 340 रुपये पर देख रहा है, जो मौजूदा स्तर से 19 फीसदी नीचे है। बेहतर स्थिति व तेजी के परिदृश्य में यह शेयर 520 रुपये के स्तर पर पहुंच सकता है, जो मौजूदा स्तर से करीब 24 फीसदी ज्यादा है।

जेफरीज की तरफ से ITC की डाउनग्रेडिंग के चार अहम कारण हैं।

आपूर्ति : BAT के पास विविध क्षेत्र की कंपनी ITC की 29.03 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत 1.5 लाख करोड़ रुपये है। भारतीय नियमों का अनुपालन करने के लिए बीएटी की तरफ से 4 फीसदी की संभावित बिक्री को देखते हुए जेफरीज का कहना है कि इसकी वैल्यू 2.5 अरब डॉलर होगी और भारतीय बाजार में आपूर्ति पर असर पड़ेगा। इससे शेयर की बढ़ोतरी सीमित हो जाएगी।

दूसरी ओर, BAT अपने अहम बाजारों (खास तौर से अमेरिका) में सिगरेट के वॉल्यूम में गिरावट संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही है। अमेरिका में उसने हाल में 32 अरब डॉलर बट्टे खाते डाले हैं। जेफरीज के मुताबिक कंपनी का शुद्ध कर्ज 40 अरब डॉलर से ज्यादा है, जो उसके एबिटा का करीब 3 गुना और बाजार पूंजीकरण का करीब 60 फीसदी है।

कराधान : जेफरीज के विश्लेषकों को अगले 12 महीने में भारत में तंबाकू पर काराधान को लेकर कुछ अनिश्चितता दिख रही है। अप्रैल-मई में चुनाव के बाद नई सरकार जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेगी जो तंबाकू के कराधान के लिहाज से अहम होगा। नोट में कहा गया है कि इसके सात महीने बाद यानी फरवरी 2025 में फिर बजट आ जाएगा। दोनों ही घटनाक्रम तंबाकू कराधान के लिए अनिश्चितता पैदा कर सकते हैं।

नरम वॉल्यूम : वॉल्यूम में सुस्त वृद्धि चिंता की एक अन्य वजह है। विश्लेषकों के साथ हालिया बैठक में ITC के चेयरमैन संजीव पुरी ने अल्पावधि में सिगरेट वॉल्यूम के एकीकरण की संभावना को रेखांकित किया था, जो करीब 10 साल के उच्चस्तर पर है।

एकीकरण : हालिया घटनाक्रम के बाद शेयर में तेजी अब विराम ले सकती है। पिछले 2-3 वर्षों में कोविड के बाद सिगरेट वॉल्यूम में मजबूत रिकवरी हुई, जिससे शेयर की दोबारा रेटिंग देखने को मिली। बीएटी की हिस्सेदारी बिक्री की संभावना को देखते हुए अगले 12 महीने में कराधान के दो घटनाक्रम और सिगरेट वॉल्यूम में वृद्धि में नरमी को देखते हुए जेफरीज का अनुमान है कि आगे यह शेयर सीमित दायरे में रहेगा। जेफरीज ने कहा कि वे अब इस शेयर की संशोधित कीमत पहले के 520 रुपये से घटाकर 430 रुपये कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement