facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jefferies ने लॉन्ग टर्म के लिए 11 शेयरों की पहचान की, ब्रोकरेज ने भी रखी राय

Advertisement

जेफरीज का कहना है कि अगले चार साल के दौरान, भारत की जीडीपी 5 लाख करोड़ डॉलर के आसपास पहुंच सकती है, जिससे यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

Last Updated- March 18, 2024 | 10:12 PM IST
Jefferies sees rate cuts in India in 2025; ups HDFC, ICICI Bk target price Jefferies को 2025 में दर कटौती की उम्मीद, HDFC और ICICI बैंक का टारगेट प्राइस बढ़ाया

जेफरीज ने 11 ऐसे शेयरों की पहचान की है जिन्हें पूंजीगत खर्च, सरकार के विनिर्माण संबं​धित प्रोत्साहनों और वित्तीयकरण जैसी दीर्घकालिक थीमों से लाभ मिलेगा। ब्रोकरेज का मानना है कि ये शेयर वर्ष 2029 तक दोगुने से ज्यादा हो सकते हैं। इन 11 शेयरों में शामिल हैं – भारती एयरटेल, एसबीआई, एलऐंडटी, ऐ​क्सिस बैंक, जोमैटो, अंबुजा सीमेंट्स, मैक्रोटेक (लोढा), टीवीएस मोटर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, मैक्स हेल्थकेयर, अंबर एंटरप्राइजेज।

जेफरीज के विश्लेषक महेश नंदुरकार ने एक रिपोर्ट में कहा है, ‘भारत का पूंजीगत खर्च चक्र अपने वित्त वर्ष 2020 के निचले स्तर से सुधरा है और अगले पांच साल तक यह मजबूत रह सकता है, क्योंकि आवासीय और कॉरपोरेट पूंजीगत खर्च चक्र का असर दिखेगा।

पूंजीगत चक्र (capex cycle) थीम में हमारे कई पसंदीदा शेयर (अंबुजा, ऐ​क्सिस, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एलऐंडटी, मैक्रोटेक) हैं। अन्य थीमों में सरकार द्वारा विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना शामिल है। विनिर्माण (अंबर), पीएसयू सुधार (एसबीआई), पैठ विस्तार (मैक्स हेल्थ, जोमैटो), बचत का वित्तीयकरण (ऐ​क्सिस, एसबीआई) और मुख्य कंज्यूमर/बॉटम-ऑफ-पिरामिड आइडियाज (भारती, टीवीएस मोटर्स) शामिल हैं।’

जेफरीज का कहना है कि अगले चार साल के दौरान, भारत की जीडीपी 5 लाख करोड़ डॉलर के आसपास पहुंच सकती है, जिससे यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

ब्रोकरेज का कहना है कि अंबर एंटरप्राइेज को पीएलआई योजना से लाभ मिलेगा। इससे कंपनी की आय वित्त वर्ष 2024-30 के दौरान 36 प्रतिशत की चक्रवृद्धि की दर से बढ़ने में मदद मिलेगी।

जेफरीज का कहना है कि मुख्य सेगमेंटों में कम पैठ स्तरों से जोमैटो को मजबूत होने का मौका मिलेगा जबकि दोपहिया की मांग में सुधार और ई-दोपहिया की बढ़ती लोकप्रियता से टीवीएस मोटर को कारोबार दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement