facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में आई 11 फीसदी की तेजी, बाजार के मुकाबले कर रहा बेहतर प्रदर्शन

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 10:04 PM IST

राकेश झुनझुनवाला का इ​क्विटी पोर्टफोलियो वित्त वर्ष 2024 में अब तक बाजार के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा है। राकेश झुनझुनवाला या उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के साथ संयुक्त रूप से इस पोर्टफोलियो में इस साल 1 अप्रैल से अब तक 11 प्रतिशत तक की तेजी आ चुकी है। तुलनात्मक तौर पर समान अव​धि के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी-50 में करीब 6 प्रतिशत और 6.7 प्रतिशत की तेजी आई है।

उनके पोर्टफोलियो में शामिल शेयरों के विश्लेषण से पता चलता है कि एकीकृत स्तर पर, इस पोर्टफोलियो का मूल्य 31 मार्च, 2023 तक 32,445 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 35,979 करोड़ रुपये हो गया है।

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में तेजी को एप्टेक के शेयर भाव चढ़ने से मदद मिली। आंकड़ों से पता चलता है कि यह शेयर वित्त वर्ष 2024 में अब तक करीब 65 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी ने मजबूत आय के साथ कर-पश्चात समेकित लाभ में सालाना आधार पर 30.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की और यह वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 33.35 करोड़ रुपये पर रहा। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की घोषणा की है।

झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में तेजी खासकर उन अलग अलग शेयरों को शामिल किए जाने की वजह से आई, जिन्होंने अपने संबद्ध प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। उदाहरण के लिए टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स डीवीआर, मेट्रो ब्रांड्स, इंडियन होटल्स कंपनी और क्रिसिल ऐसे कुछ अन्य शेयर हैं जिनमें वित्त वर्ष 2024 के दौरान 15-28 प्रतिशत के बीच तेजी आई और इससे उनके पोर्टफोलियो का मूल्य तेजी से बढ़ गया। टाइटन कंपनी में समान अव​धि में 9 प्रतिशत तेजी आई है।

Also read: मुकेश अंबानी समर्थित EV मेकर की 700 करोड़ जुटाने की योजना

इ​क्विनोमिक्क्स रिसर्च ऐंड एडवायजरी के संस्थापक एवं शोध प्रमुख जी चोकालिंगम का कहना है कि भविष्य में शेयर बाजारों पर शेयर प्रदर्शन में अंतर बना रह सकता है, क्योंकि बाजार ऐसी कंपनियों को पसंद कर रहा है जो आय के मोर्चे पर मजबूत हैं। इसके अलावा एग्रो टेक फूड्स राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर रहा है। इस शेयर में वित्त वर्ष 2024 में अब तक 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज और फेडरल बैंक में भी समान अव​धि के दौरान 8 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की कमजोरी आई है और इससे उनके पोर्टफोलियो पर दबाव पड़ा।

भविष्य में विश्लेषकों को बाजार में तेजी आने का अनुमान है, क्योंकि मूल्यांकन अभी भी उचित बना हुआ है। उनका मानना है कि कॉरपोरेट आय में शानदार तेजी से भी संपूर्ण धारणा में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement