facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio BlackRock को सेबी से मिली स्टॉकब्रोकर की हरी झंडी, अप्रूवल मिलते ही जियो फाइनेंशियल का शेयर चमका; 5% उछला

Advertisement

जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग की पेरेंट कंपनी जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स दरअसल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक इंक के बीच 50:50 का जॉइंट वेंचर है।

Last Updated- June 27, 2025 | 12:44 PM IST
Jio Financial Services

Jio financial share price: मुकेश अंबानी की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial) के शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 5 फीसदी तक चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी मार्केट रेगुलेटर सेबी की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद आई है। सेबी ने जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग (Jio BlackRock Broking) को स्टॉकब्रोकर और क्लियरिंग मेंबर बनने की मंजूरी देने के बाद आई।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर आज पिछले बंद भाव 312 रुपये के मुकाबले 313.85 रुपये पर खुले। इस खबर के बाद इनमें जोरदार तेजी देखी गई और यह करीब 5 प्रतिशत चढ़कर 326.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। जियो फाइनेंशियल के शेयर दोपहर 12:05 बजे 4.83 प्रतिशत बढ़कर 327.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इसी के साथ शेयरों में लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में तेजी का सिलसिला जारी रहा।

Also Read: 2025-27 में कमाई के रॉकेट बनेंगे ये 3 Realty Stocks! मोतीलाल ओसवाल ने कुल 9 स्टॉक्स पर दी BUY रेटिंग

Jio Financial Share में तेजी की वजह?

सेबी ने जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग (Jio BlackRock Broking) को स्टॉकब्रोकर बनने की मंजूरी दी है। जियो फाइनेंशियल ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाईलिंग में बताया कि सेबी ने 25 जून 2025 को जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (Jio BlackRock Broking Private Limited) को स्टॉकब्रोकर और क्लियरिंग मेंबर के रूप में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेशन दिया है। जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग की पेरेंट कंपनी जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स दरअसल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक इंक के बीच 50:50 का जॉइंट वेंचर है।

जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ मार्क पिलग्रेम ने कहा कि अब वे रिटेल निवेशकों को व्यक्तिगत सलाह दे सकेंगे। साथ ही, ब्रोकरेज सर्विस से खुद निर्देशित निवेशकों के लिए एक कार्यान्वयन प्लेटफॉर्म भी लाएंगे।

Also Read: Maharatna PSU Stock: 6 महीने से गिर रहा था, अब टैरिफ बढ़ते ही भागने को तैयार; ब्रोकरेज ने कहा 31% तक की तेजी संभव

SEBI से निवेश सलाहकार की भी मिल चुकी है मंजूरी

इसके पहले 11 जून को जियो फाइनेंशियल सर्विस (Jio Financial Services) ने एक्सचेंज को सूचित किया था कि जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को सेबी से निवेश सलाहकार के रूप में काम करने की मंजूरी मिल गई है।

जियो फाइनेंशियल ने एक फाइलिंग में बताया, “सेबी ने 10 जून, 2025 को जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को निवेश सलाहकार के रूप में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया है।” जियो ब्लैकरॉक म्यूच्यूअल फंड को सेबी से मई में भारत में म्यूचुअल फंड बिजनेस के लिए निवेश प्रबंधक के रूप में काम करने की मंजूरी मिली थी।

इस बीच, कंपनी ने अपनी पेमेंट बैंक शाखा जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में 190 करोड़ रुपये का निवेश किया है। नियामक फाइलिंग के अनुसार, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को इस पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी में 10 रुपये के वैल्यू वाले 19 करोड़ इक्विटी शेयर नकद निवेश के जरिए आवंटित किए गए हैं।

Advertisement
First Published - June 27, 2025 | 12:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement