facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ज्वैलरी कंपनी Senco Gold Ltd पर रखे नज़र, बैलेंस शीट इधर है

Advertisement

टाटा मल्टीकैप , टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस सहित कई दिग्गज नाम इस कंपनी से जुड़े।

Last Updated- December 14, 2024 | 6:31 PM IST
Gold and Silver Price

कोलकाता स्थित खुदरा आभूषण निर्माता कंपनी (Jewellery Chain) सेंको गोल्ड लिमिटेड (Senco Gold Limited) ने 40.8 लाख इक्विटी शेयर आवंटित करके पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) के जरिए 459 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सेंको गोल्ड ने शुक्रवार शाम शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के बोर्ड की क्यूआईपी समिति ने 10 रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों के जारी करने और आवंटन को मंजूरी दे दी है। ये शेयर 1,125 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर जारी किए गए हैं, जिसमें 1,115 रुपये का प्रीमियम भी शामिल है।

सेंको गोल्ड लिमिटेड ने कहा कि क्यूआईपी के बाद कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी 77.72 करोड़ रुपये (7.77 करोड़ शेयर) से बढ़कर 81.80 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें 8.18 करोड़ शेयर शामिल हैं। प्रमुख आवंटियों में, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के तहत चार कोषों ने निर्गम मूल्य का 14.49 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया। एकल आधार पर, टाटा मल्टीकैप कोष को निर्गम मूल्य का 8.77 प्रतिशत के साथ सबसे बड़ा हिस्सा मिला। इसके बाद टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज फंड (6.40 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (6.54 प्रतिशत) का स्थान रहा।

अन्य महत्वपूर्ण निवेशकों में बीओएफए सिक्योरिटीज यूरोप एसए (5.23 प्रतिशत), बैंक ऑफ इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड (5.07 प्रतिशत), कार्नेलियन भारत अमृतकाल फंड (5.01 प्रतिशत) और बंधन स्मॉल कैप फंड (5.01 प्रतिशत) शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि जुटाई गई धनराशि से आभूषण श्रृंखला को अपनी वृद्धि और विस्तार में मदद मिलेगी, जिसकी योजना हर साल 18-20 स्टोर जोड़ने की है।

Advertisement
First Published - December 14, 2024 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement