Pharma Sector Q4 Preview: निफ्टी फार्मा सेक्टर में गुरुवार को 1% तक की गिरावट आई। पिछले पांच दिनों में यह इंडेक्स करीब 1.58% टूट गया है। वहीं, पिछले एक महीने में इंडेक्स 4.77% चढ़ा है। एक साल में इंडेक्स 12.77% बढ़ा है। हालांकि, अपने 52 वीक हाई से इंडेक्स करीब 11.50% नीचे चल रहा है। हालिया करेक्शन के बाद ब्रोकरेज फर्म देवेन चौकसी रिसर्च का मानना है कि फार्मा सेक्टर वर्तमान में उचित वैल्यूएशन पर आ गया है। ब्रोकरेज के अनुसार, वर्तमान में निफ्टी फार्मा का 1 साल का फॉरवर्ड पीई 28.0x है, जो 3 साल के एवरेज के करीब है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना स्टॉक-विशिष्ट हो सकती है, जो मार्जिन सुधार, प्रोडक्ट्स लॉन्च पर निर्भर होगा।
इस बीच ब्रोकरेज ने अपनी कवरेज में शामिल चुनिंदा स्टॉक पर रेटिंग को मार्च तिमाही के नतीजों से पहले अपडेट किया है। साथ ही उन पर टारगेट प्राइस भी रखा है।
| स्टॉक नाम | रेटिंग | टारगेट | अपसाइड |
| Granules India (GRAN) | BUY | 700 | 38.6% |
| Aurobindo Pharmaceuticals | BUY | 1,591 | 33.1% |
| Zydus Lifesciences | BUY | 1,201 | 32.4% |
| Glenmark Pharmaceuticals | BUY | 1768 | 19.4% |
| Lupin (LPC) | BUY | 2,472 | 19.2% |
| Supriya Lifescience | BUY | 740 | 1.5% |
| Laurus Labs (LAURUS) | ACCUMULATE | 687 | 11.7% |
| Sun Pharmaceutical Industries | ACCUMULATE | 1,967 | 11.8% |
| Divi’s Laboratories (DIVI) | ACCUMULATE | 6435 | 10.4% |
| Cipla (CIPLA) | ACCUMULATE | 1,598 | 6.1% |
| Dr. Reddy’s Laboratories | HOLD | 1,245 | 5.4% |
| Alembic Pharmaceuticals | HOLD | 909 | Target Achieved |
ब्रोकरेज ने कहा हमारा मानना है कि कई फार्मा कंपनियां उभरते बाज़ारों (ईएम), शेष विश्व (आरओडब्ल्यू) और यूरोप में बढ़ते आकर्षण के ज़रिए ग्रोथ को गति दे रही हैं। मुख्य योगदानकर्ताओं में ओडोम्ज़ो और इलुम्या जैसे विशेष उत्पादों का विस्तार, दक्षिण अफ़्रीका, यूरोपीय संघ के बाज़ारों पर ध्यान केंद्रित करना और यूरोप में ब्रांडेड पोर्टफोलियो लाभ शामिल हैं।
देवेन चौकसी रिसर्च ने कहा कि Q4FY25E में हम अपने कवरेज में फार्मा कंपनियों से सालाना आधार पर डबल अंकों की रेवेन्यू वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। गियोग्राफिस क्षेत्रों में नए प्रोडक्ट्स लॉन्च, घरेलू फॉर्मूलेशन में विस्तार और EM (उभरते बाजारों) और यूरोप में निरंतर गति से प्रेरित होकर रेवेन्यू में सालाना आधार ओर 11.5% वृद्धि होने की उम्मीद है।
ब्रोकरेज के अनुसार, डिविस लैबोरेटरीज, सुप्रिया लाइफसाइंस और सन फार्मा जैसी उल्लेखनीय कंपनियां मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज कर सकती हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोक्रेजीज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)