facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एशिया प्राइवेट क्रेडिट स्ट्रैटिजी के लिए KKR ने जुटाए 2.5 अरब डॉलर, निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी

Advertisement

कंपनी ने बताया कि बंद होने के बाद एसीओएफ-2 एशिया प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा रीजनल परफॉर्मिंग प्राइवेट क्रेडिट फंड है

Last Updated- January 15, 2026 | 10:19 PM IST
KKR

केकेआर ने गुरुवार को कहा कि उसने एशिया प्रशांत क्षेत्र में निजी क्रेडिट निवेशों पर केंद्रित 2.5 अरब डॉलर की धनराशि जुटाने का काम पूरा कर लिया है। इससे इस क्षेत्र में निजी क्रेडिट के लिए निवेशकों की बढ़ती रुचि का पता चलता है।

इस फंड में केकेआर एशिया क्रेडिट ऑपरच्युनिटीज फंड-2 (एसीओएफ-2) के लिए 1.8 अरब डॉलर और इसी तरह की रणनीतियों पर अमल करते हुए अलग से प्रबंधित खातों के माध्यम से जुटाए गए अतिरिक्त 70 करोड़ डॉलर शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि बंद होने के बाद एसीओएफ-2 एशिया प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा रीजनल परफॉर्मिंग प्राइवेट क्रेडिट फंड है।

यह क्लोजिंग केकेआर के पहले एशिया-केंद्रित निजी क्रेडिट फंड के बाद हुई है जिसमें 2022 में 1.1 अरब डॉलर जुटाए थे। लॉन्च के बाद से केकेआर के एशिया क्रेडिट प्लेटफॉर्म ने एसीओएफ-2 के माध्यम से 10 निवेशों पर हस्ताक्षर किए हैं, जो कई पूंजी कोषों में केकेआर की 1.9 अरब डॉलर की प्रतिबद्धताओं और कुल 4.6 अरब डॉलर के लेनदेन का प्रतिनिधित्व करते हैं।

केकेआर में पार्टनर और एशिया क्रेडिट ऐंड मार्केट्स की प्रमुख डायने रापोसियो ने कहा, केकेआर की वैश्विक क्रेडिट रणनीति में एशिया एक प्रमुख स्तंभ है। एसीओएफ-2 की क्लोजिंग हमारे एशिया क्रेडिट प्लेटफॉर्म की व्यापकता और विस्तार को दर्शाती है, जो निजी और लिक्विड दोनों बाजारों को कवर करता है। हम इस क्षेत्र में क्रेडिट आवंटन के लिए निवेशकों की बढ़ती मांग देख रहे हैं। हमारा पूरे एशिया के लिए दृष्टिकोण और व्यापक केकेआर एशिया प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने की क्षमता हमें अपने निवेशकों के लिए पूरे क्षेत्र में दिलचस्प अवसरों की खोज और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए विशिष्ट रूप से सक्षम बनाती है।

Advertisement
First Published - January 15, 2026 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement