facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sharekhan में 15 करोड़ डॉलर निवेश करेगी कोरिया की मिरे कैपिटल मार्केट्स

Advertisement

इस साल अप्रैल में मिरे ऐसेट को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी मिल गई और अब वह अधिग्रहण के लिए अन्य नियामकीय मंजूरियों की प्रतीक्षा कर रही है।

Last Updated- June 07, 2024 | 10:19 PM IST
South Korea's Mirae Asset Securities buys Sharekhan for Rs 3,000 crore

दक्षिण कोरिया की वित्तीय सेवा दिग्गज मिरे ऐसेट कैपिटल मार्केट्स की योजना शेयरखान की रिटेल ब्रोकिंग इकाई में 15 करोड़ डॉलर (1,251 करोड़ रुपये) के निवेश की है, जो वेल्थ मैनेजमेंट व पोर्टफोलियो मैनेजमेंट बिजनेस में विस्तार के लिए है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पिछले साल दिसंबर में मिरे ऐसेट ने शेयरखान (Sharekhan) की 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण यूरोपीय वित्तीय सेवा दिग्गज बीएनपी पारिबा से 3,000 करोड़ रुपये में किया था।

इस साल अप्रैल में मिरे ऐसेट को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से मंजूरी मिल गई और अब वह अधिग्रहण के लिए अन्य नियामकीय मंजूरियों की प्रतीक्षा कर रही है।

एक अधिकारी ने कहा, शेयरखान लाभ कमाने वाली कंपनी है। अभी भारत में मिरे ऐसेट कैपिटल की करीब 3,700 करोड़ रुपये की पूंजी है, वहीं शेयरखान की पूंजी 2,000 करोड़ रुपये की है। हम दक्षिण कोरिया से अपनी खुद की पूंजी बढ़ा रहे हैं। करीब 15 करोड़ रुपये का निवेश जल्द किया जाएगा।

नए निवेश की समयसीमा का पता नहीं चल पाया है लेकिन सूत्रों ने कहा कि वैश्विक पैरेंट से शुरुआती मंजूरी मिल गई है और इसे जल्द आगे बढ़ाया जाएगा। हाल में अधिग्रहीत ब्रोकिंग कारोबार के विस्तार में पूंजी अहम भूमिका निभाएगी।

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement