facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिग्गज FMCG Stock पार करेगा ₹550 का लेवल, Motilal Oswal ने कहा-खरीद लो, 28% तक मिल सकता है रिटर्न

Advertisement

आईटीसी का दिसंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 7.5% घटकर 4,935 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 5,335 करोड़ रुपये था।

Last Updated- February 10, 2025 | 3:13 PM IST
Stocks to Watch today

Stock to Buy: रोजाना इस्तेमाल के सामान बनाने वाली एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के नतीजे कमजोर रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने शहरी बाजारों में सुधार के शुरुआती संकेतों की ओर इशारा किया है। जबकि ग्रामीण बाजारों में ग्रोथ की गति जारी रही।

आईटीसी का दिसंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 7.5% घटकर 4,935 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 5,335 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर यह 1.16 प्रतिशत कम रहा। वहीं, ब्लूमबर्ग ने कंपनी का मुनाफा 5,299 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।

हालांकि, कंपनी के सिगरेट पर टैक्स में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होने और कारोबार में टिकाऊ ग्रोथ के अनुमान के चलते ज्यादातर ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने आईटीसी लिमिटेड को खरीदने की सलाह दी है।

ITC: टारगेट प्राइस 550| रेटिंग BUY| अपसाइड 28%

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने आईटीसी लिमिटेड पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 550 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस तरह स्टॉक भविष्य में 28 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है। आईटी के शेयर शुक्रवार को 431 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ब्रोकरेज के अनुसार, आईटीसी के सिगरेट के मुख्य कारोबार ने स्थिर प्रदर्शन दिखाया है। सिगरेट पर टैक्स किसी की बढ़ोतरी नहीं होने के साथ, हम इस कारोबार में स्थायी वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि जहां कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के कारण एफएमसीजी सेक्टर में नरमी देखी जा रही है, वहीं आईटीसी अपनी श्रेणी की उपस्थिति के कारण प्रतिस्पर्धियों की तुलना में उद्योग में अग्रणी वृद्धि का लाभ ले रही है। हम अपने SOTP-आधारित टारगेट प्राइस को 550 रुपये पर रखते हुए ITC पर अपनी BUY रेटिंग दोहराते हैं।

कैसे रहे ITC के Q3 नतीजे?

सिगरेट से लेकर साबुन बनाने वाली FMCG कंपनी ITC का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट (consolidated net profit) सालाना आधार (YoY) पर 7.27 प्रतिशत घटकर 5,013.16 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,406.52 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी की परिचालन आय 9.05 प्रतिशत बढ़कर 20,349.96 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 18,660.37 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल व्यय 12.18 प्रतिशत बढ़कर 14,413.66 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी की कुल आय आलोच्य तिमाही में 8.47 प्रतिशत बढ़कर 20,945.82 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 19,308.85 करोड़ रुपये थी।

आईटीसी शेयर हिस्ट्री

आईटी का शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में चल रहा है। पिछले 1 महीने में स्टॉक का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा। वहीं, पिछले छह महीने में 7% से ज्यादा गिर चुका है। जबकि पिछले एक साल में शेयर 5% से ज्यादा चढ़ा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 500 रुपये और 52 वीक लो 377 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का मार्केट कैप 5,39,129 करोड़ रुपये है।

 

यह भी पढ़ें: ₹1000 के पार जाएगा ये दिग्गज PSU Stock! ब्रोकरेज ने कहा- खरीद कर पोर्टफोलियो में रख लें, 53% तक मिल सकता रिटर्न

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 7, 2025 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement