facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC का शेयर साल भर में 40 फीसदी तक गिरा, निवेशकों को 1.93 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 8:58 PM IST
LIC new biz premium drops 50% in April

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की शेयर बाजारों में लिस्टिंग के एक साल के भीतर इसके शेयरों की कीमत करीब 40 फीसदी तक गिर गई और निवेशकों को करीब 1.93 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।

सार्वजनिक बीमा कंपनी LIC के शेयर 17 मई, 2022 को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए थे। उस समय इसके शेयर 949 रुपये के निर्गम भाव (issue price) की तुलना में आठ प्रतिशत कम मूल्य पर सूचीबद्ध हुए थे।

BSE में इसका भाव 872 रुपये और NSE में 867.20 रुपये प्रति शेयर था। LIC के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 20,557 करोड़ रुपये सरकार को मिले थे। यह देश का सबसे बड़ा IPO था।

हालांकि शेयर बाजार में लिस्टिंग के एक साल पूरा होने पर BSE और NSE दोनों ही जगह इसके भावों में तगड़ी गिरावट आ चुकी है।

BSE में LIC का शेयर निर्गम मूल्य की तुलना में 39.92 प्रतिशत गिर चुका है जबकि NSE पर इसकी कीमत में 39.93 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

बुधवार को LIC का शेयर 0.48 प्रतिशत के लाभ के साथ 570.10 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। वहीं एनएसई में कंपनी का शेयर 0.44 प्रतिशत बढ़कर 570 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

बीते एक साल में LIC का शेयर अधिकतम 920 रुपये के भाव पर पहुंचा और इसका निचला स्तर 530.20 रुपये रहा। पूरे साल यह एक बार भी 949 रुपये के निर्गम मूल्य से आगे नहीं निकल पाया।

इसका परिणाम यह हुआ है कि बुधवार को LIC का बाजार पूंजीकरण (mcap) घटकर 3,60,588.12 करोड़ रुपये पर आ गया जबकि सूचीबद्धता के दिन इसका मूल्यांकन करीब 5.54 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 1,93,411.88 करोड़ रुपये की गिरावट आ चुकी है।

बाजार मूल्यांकन के लिहाज से LIC अब 13वें स्थान पर खिसक चुकी है। वहीं सूचीबद्धता के समय यह शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल थी।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 8:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement