facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC का शेयर पहली बार लिस्टिंग प्राइस के पार, 1 साल में 25% से ज्यादा चढ़ा

Advertisement

LIC के शेयर 17 मई, 2022 को BSE पर 949 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के मुकाबले 8.62 प्रतिशत की छूट के साथ 867.20 रुपये पर लिस्ट हुए थे।

Last Updated- January 16, 2024 | 2:42 PM IST
LIC

Life Insurance Corporation Share: भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के शेयरों में पिछले महीने 11 प्रतिशत और पिछले छह महीनों के दौरान 43 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि देखी गई है। LIC का स्टॉक अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 530 रुपये से भी 67 फीसदी बढ़ गया है।

दोपहर 2:15 बजे LIC का शेयर 4.67 प्रतिशत या 39.90 रुपये की बढ़त के साथ 894.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था। साथ ही LIC का मार्केट कैप भी 5,65,865.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

लिस्टिंग प्राइस के पार पंहुचा LIC का शेयर

LIC के शेयरों ने आज पहली बार अपनी लिस्टिंग प्राइस 867.2 रुपये को पार किया और अब तक के कारोबार के दौरान 895 के हाई लेवल तक गया।

बीमा कंपनी के स्टॉक ने न केवल अपनी लिस्टिंग के दिन की कीमत को पार कर लिया, बल्कि उस कीमत को भी पार कर लिया जिस पर पॉलिसीधारकों को शेयर अलॉट हुए थे।

मई 2022 को हुए थे लिस्ट, तीन गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था IPO

LIC के शेयर 17 मई, 2022 को BSE पर 949 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के मुकाबले 8.62 प्रतिशत की छूट के साथ 867.20 रुपये पर लिस्ट हुए थे। एलआईसी आईपीओ ने निवेशकों से जोरदार प्रतिक्रिया मिली थी और कंपनी के आईपीओ को इश्यू के आकार से तीन गुना ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था।

LIC की 2023 में प्रीमियम आय 43.76 प्रतिशत बढ़ी

जीवन बीमा काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार जीवन बीमा कंपनियों की दिसंबर, 2023 में प्रीमियम आय 43.76 प्रतिशत बढ़कर 38,583.13 करोड़ रुपये हो गई जबकि यह एक साल पहले की अवधि में यह 26,838.29 करोड़ रुपये थी।

पब्लिक सेक्टर की दिग्गज कंपनी LIC का प्रीमियम 93.80 प्रतिशत बढ़कर 22,981.28 करोड़ रुपये हो गया जबकि यह एक साल पहले 11,858.5 करोड़ रुपये था। LIC के समूह कारोबार खंड में कई गुणा की वृद्धि हुई।

प्राइवेट बीमा कंपनियों का प्रीमियम सालाना आधार पर 4.15 प्रतिशत बढ़कर 15,601.85 करोड़ रुपये हो गया, जबकि यह पहले 14,979.79 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 2:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement