facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nifty-50 के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स का लॉट साइज हुआ आधा, विशेषज्ञों ने कहा- बढ़ेगा टर्नओवर

Advertisement

एक्सचेंज ने निफ्टी-50 के ज्यादातर लोकप्रिय कॉन्ट्रैक्ट का लॉट साइज पहले के 50 से घटाकर 25 कर दिया है।

Last Updated- April 02, 2024 | 10:19 PM IST
NSE deepfake video

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने मंगलवार को लोकप्रिय निफ्टी-50 इंडेक्स, निफ्टी फाइनैंशियल सर्विसेज और निफ्टी मिडकैप इंडाइसेज के डेरिवेटिव अनुबंधों (derivatives contracts) के लॉट साइज में कटौती की घोषणा की। एक्सचेंज ने निफ्टी-50 के ज्यादातर लोकप्रिय अनुबंध का लॉट साइज पहले के 50 से घटाकर 25 कर दिया है।

एनएसई ने कहा कि ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध सभी अनुबंधों मसलन साप्ताहिक, मासिक, तिमाही और अर्धवार्षिक आधार पर एक्सपायर होने वाले का लॉट साइज 26 अप्रैल, 2024 से संशोधित हो जाएगा।

डेरिवेटिव सेगमेंट में लॉट साइज का मतलब शेयरों की तय संख्या से है, जो ट्रेडिंग वाले किसी अनुबंध के लिए होते हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी का लॉट साइज 25 है तो अनुबंध की ट्रेडिंग इसके गुणक में ही होगी।

विशेषज्ञों ने कहा कि लॉट साइज में कटौती से टर्नओवर बढ़ेगा और खुदरा भागीदारी मजबूत होगी क्योंकि ट्रेडिंग के लिए इसे आधा कर दिया गया है। इससे निफ्टी के सौदे की कीमत 11.2 लाख रु. से घटकर 5.6 लाख रु. रह जाएगी। साथ ही मार्जिन जरूरत भी 1.28 लाख रु. से घटाकर 64 हजार की गई है।

निफ्टी फाइनेंशियल के लिए लॉट 40 की जगह 25 का होगा। निफ्टी मिडकैप सलेक्ट के लिए इसे 75 से 50 किया गया है। इन दोनों सूचकांकों के लिए संशोधित लॉट जुलाई 2024 एक्सपायरी होगा।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement