facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LTImindtree ने की 45 करोड़ डॉलर की मेगाडील, मर्जर के बाद अब तक का सबसे बड़ा सौदा

Advertisement

सात साल के इस सौदे के तहत एलटीआईमाइंडर्टी एप्लीकेशन प्रबंधन, बुनियादी ढांचे में सहायता और साइबर सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए एआई-संचालित ऑपरेटिंग मॉडल पर काम करेगी।

Last Updated- May 13, 2025 | 10:21 AM IST
LTIMindtree

एलटीआईमाइंडट्री (LTImindtree) ने कहा है कि उसने एक कृषि कारोबार ग्राहक के साथ 45 करोड़ डॉलर का सौदा किया है। यह दोनों कंपनियों के विलय के बाद से उसका अब तक का सबसे बड़ा सौदा है। कंपनी ने ग्राहक का नाम तो नहीं बताया। लेकिन इस तरह के सौदे से अनिश्चित आर्थिक माहौल में उसकी वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

सात साल के इस सौदे के तहत एलटीआईमाइंडर्टी एप्लीकेशन प्रबंधन, बुनियादी ढांचे में सहायता और साइबर सुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए एआई-संचालित ऑपरेटिंग मॉडल पर काम करेगी। एनएसई पर एलटीआईमाइंडट्री का शेयर सोमवार को करीब 7 प्रतिशत बढ़कर 4,942 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी के नामित मुख्य कार्य अधिकारी और पूर्ण-कालिक निदेशक वेणु लाम्बू ने कहा, ‘इतना बड़ा सौदा हासिल करना महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम एआई संचालित कारोबारी प्रारूप की दिशा में बढ़ रहे हैं और अपने उत्पादकता बढ़ाने में ग्राहकों की मदद कर रहे हैं।

आईटी सेवा प्रदाता मध्य आकार और बड़ी लागत कटौती तथा दक्षता सुधार वाले सौदों पर ऐसे समय में भरोसा कर रहे हैं, जब टैरिफ युद्ध और उसके असर के खतरों के बीच ग्राहकों का गैर-जरूरी खर्च का बजट रुका हुआ है। ग्राहक नए दौर की तकनीकों पर अधिक खर्च करने के बजाय अपना खर्च कम करने और ज्यादा से ज्यादा पैसा बचाने पर ध्यान दे रहे हैं। मझोले स्तर की कंपनियों को इस माहौल में लाभ होगा क्योंकि वे आम तौर पर मार्जिन के साथ सौदे लेने के मामले में ज्यादा आक्रामक होती हैं, जिनका प्रबंधन करना बड़ी आईटी कंपनियों के लिए मुश्किल होता है।

लाम्बू ने पिछले महीने बातचीत के दौरान बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि विक्रेताओं का एकीकरण इस वित्त वर्ष में प्रमुख विकास संचालकों में से एक होगा क्योंकि ग्राहक एंड टु एंड समाधानों के लिए कुछ प्रदाताओं पर निर्भरता बढ़ा रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 13, 2025 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement