facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे

Advertisement

बीते सप्ताह BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1,284.61 अंक यानी 1.73 फीसदी चढ़ा, जबकि NSE निफ्टी 256.2 अंक यानी 1 फीसदी मजबूत हुआ।

Last Updated- June 14, 2026 | 1:06 PM IST
market cap
प्रतीकात्मक फोटो

शेयर बाजार में पिछले सप्ताह आई जोरदार तेजी ने निवेशकों की वेल्थ में बड़ा इजाफा किया। सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूत बढ़त के बीच देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 का संयुक्त मार्केट कैप 1.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस रैली में ICICI बैंक सबसे बड़ा विनर बनकर उभरा, जबकि HDFC बैंक और SBI ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। हालांकि TCS और LIC के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई।

बीते सप्ताह BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1,284.61 अंक यानी 1.73 फीसदी चढ़ा, जबकि NSE निफ्टी 256.2 अंक यानी 1 फीसदी मजबूत हुआ।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार ने उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह का अंत मजबूती के साथ किया और लगातार दो सप्ताह की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। वैश्विक माहौल में सुधार और विदेशी मुद्रा प्रवाह आकर्षित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा उठाए गए कदमों ने बाजार को समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इससे भू-राजनीतिक तनाव कम होने और ऊर्जा बाजार में स्थिरता आने की उम्मीद जगी।

टॉप-10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें… ₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHP

ICICI बैंक का मार्केट कैप ₹56,223 करोड़ बढ़ा

ICICI बैंक का मार्केट कैप 56,223 करोड़ रुपये बढ़कर 9,61,297.77 करोड़ रुपये पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 38,571.11 करोड़ रुपये बढ़कर 11,89,314.42 करोड़ रुपये हो गया, जबकि SBI का मूल्यांकन 36,137.87 करोड़ रुपये बढ़कर 9,38,661.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 18,366.57 करोड़ रुपये बढ़कर 5,71,947.54 करोड़ रुपये हो गया। वहीं भारती एयरटेल का मूल्यांकन 14,380.14 करोड़ रुपये बढ़कर 11,10,530.63 करोड़ रुपये पहुंच गया। लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 13,241.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,197.83 करोड़ रुपये हो गया, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,984.34 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,285.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का मार्केट कैप भी 2,097.54 करोड़ रुपये बढ़कर 17,49,418.94 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 13,296.47 करोड़ रुपये घटकर 7,82,049.62 करोड़ रुपये रह गया। वहीं LIC का मूल्यांकन 822.25 करोड़ रुपये घटकर 5,05,051.07 करोड़ रुपये पर आ गया।

सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, SBI, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और LIC का स्थान रहा।

कंपनी मार्केट कैप में बदलाव मार्केट कैप (रुपये करोड़)
ICICI बैंक 56,223 करोड़ 9,61,297.77
HDFC बैंक 38,571.11 करोड़ 11,89,314.42
SBI 36,137.87 करोड़ 9,38,661.50
बजाज फाइनेंस  18,366.57 करोड़ 5,71,947.54
भारती एयरटेल 14,380.14 करोड़ 11,10,530.63
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) 13,241.39 करोड़ 5,57,197.83
हिंदुस्तान यूनिलीवर 10,984.34 करोड़ 5,09,285.65
रिलायंस इंडस्ट्रीज 2,097.54 करोड़ 17,49,418.94
TCS – 13,296.47 करोड़ 7,82,049.62
LIC – 822.25 करोड़ 5,05,051.07

पीटीआई इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - June 14, 2026 | 12:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement