facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market Outlook: महंगाई, औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Advertisement

Market Outlook: विश्लेषकों ने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों का सत्र अब आखिरी चरण में है। ऐसे में बाजार में शेयर विशेष गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी।

Last Updated- February 11, 2024 | 12:56 PM IST
Stocks TO Watch today
Representative Image

Market Outlook: स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। इसके अलावा बाजार भागीदार विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर भी निगाह रखेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों ने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों का सत्र अब आखिरी चरण में है। ऐसे में बाजार में शेयर विशेष गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह घरेलू और वैश्विक दोनों मोर्चों पर वृहद आर्थिक आंकड़े आने हैं।

औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े 12 फरवरी को जारी होंगे। वहीं थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े 14 फरवरी को आएंगे। अमेरिका के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े 13 फरवरी तथा खुदरा बिक्री के आंकड़े 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।’’ मीणा ने कहा कि इन आंकड़ों के बीच अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल तथा डॉलर सूचकांक में उतार-चढ़ाव पर सभी की नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें: FPI ने फरवरी में अबतक बॉन्ड बाजार में 15,000 करोड़ रुपये डाले

इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें और संस्थागत निवेशकों का प्रवाह भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। सप्ताह के दौरान एनएचपीसी, सेल, बीएचईएल, हिंदुस्तान कॉपर, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अन्य कंपनियां अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार की दिशा वैश्विक और घरेलू आर्थिक आंकड़ों, एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक), डीआईआई (घरेलू संस्थागत निवेशक) के निवेश के रुख, कच्चे तेल के भंडार, कंपनियों के तिमाही नतीजों, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और वैश्विक बाजार के रुझान से तय होगी।’’

नंदा ने कहा कि इसके अलावा घरेलू आर्थिक आंकड़े भी महत्वपूर्ण रहेंगे। सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आने हैं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 490.14 अंक या 0.67 प्रतिशत टूट गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 71.3 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट आई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वृहद आर्थिक आंकड़ों और तीसरी तिमाही के नतीजों के आखिरी चरण के बीच निकट भविष्य में बाजार में सतर्कता का रुख रहेगा।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका, ब्रिटेन और भारत में मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले बाजार में सतर्कता का रुख रहेगा।’’

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 12:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement