facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी; सेंसेक्स 371 अंक उछला, निफ्टी 25,000 के करीब

Advertisement

विश्लेषकों के अनुसार, दिवाली तक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में बड़े सुधारों की योजना और वैश्विक स्तर पर राजनीतिक चिंताओं में कमी से बाजार में धारणा मजबूत बनी रही।

Last Updated- August 19, 2025 | 10:22 PM IST
stock market today

शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही। जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के साथ वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा टाटा मोटर्स में उछाल के चलते बीएसई सेंसेक्स 371 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी 25,000 अंक के करीब पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स 370.64 अंक यानी 0.46 फीसदी बढ़कर 81,644.39 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 482.13 अंक तक चढ़ गया था। उधर, एनएसई निफ्टी 103.70 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 24,980.65 अंक पर पहुंच गया।

विश्लेषकों के अनुसार, दिवाली तक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में बड़े सुधारों की योजना और वैश्विक स्तर पर राजनीतिक चिंताओं में कमी से बाजार में धारणा मजबूत बनी रही।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा 3.5 फीसदी चढ़ा जबकि अदाणी पोर्ट्स में 3.16 फीसदी की तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.82 फीसदी चढ़ा। इसके अलावा इटर्नल, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति भी लाभ में रहीं। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और एचसीएल टेक शामिल हैं।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, जीएसटी को तर्कसंगत बनाने और भारत की साख में हाल में सुधार से उत्साहित बाजार में तेजी जारी रही। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने के संकेतों से भी धारणा मजबूत हुई है। इससे निकट भविष्य को लेकर दृष्टिकोण रचनात्मक रुख की ओर मुड़ रहा है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.97-0.97 फीसदी चढ़े। बीएसई में सूचीबद्ध शेयरों में 2,630 शेयर लाभ में रहे, जबकि 1,437 में गिरावट आई। वहीं 165 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई, चीन का शांघाई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को स्थिर रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.93 फीसदी टूटकर 65.98 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 10:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement