facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हलचल: सेबी कर रहा एफपीआई से सीधी बात

Advertisement
Last Updated- March 19, 2023 | 10:14 PM IST
SEBI

पूंजी बाजार नियामक ने देसी इक्विटी में निवेश करने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पारदर्शी मानकों में सुधार के लिए एक मुहिम शुरू की है। पिछले हफ्ते नियामक ने सेबी (एफपीआई) नियमन में संशोधन किया और इसके तहत विदेशी फंडों के लिए अहम सूचनाएं देने की खातिर महज सात कार्य दिवस की सख्त समयसारणी तय कर दी।

सेबी को एफपीआई से विशेष दस्तावेज हासिल करने की उस तरह की शक्तियां मिली हैं, जैसा वह चाहता है।

सूत्रों ने कहा, सेबी के अधिकारी सूचनाएं हासिल करने के लिए कस्टोडियन व एफपीआई के अन्य प्रतिनिधियों को सीधे फोन कर रहे हैं। सूत्र ने कहा, पहले नियामक ईमेल के जरिए संदेश भेजता था। अब वह एफपीआई से सीधे बात कर रहा है।

एनएसई का निफ्टी कर रहा प्रतिरोध का सामना

कमजोर शुरुआत के बाद बेंचमार्क निफ्टी-50 इंडेक्स ने वापसी की और पिछले हफ्ते 17,100 पर कारोबार की समाप्ति की। विश्लेषकों ने कहा कि इंडेक्स को 17,250 पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ा जबकि दूसरी ओर वह 16,900 के स्तर पर टिके रहने में कामयाब रहा।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रुपक दे ने कहा, रोजाना के चार्ट पर रिकवरी कैंडल के बाद दोजी पैटर्न तेजी की वापसी का संभावना का संकेत देता है।

उच्चस्तर पर उसका तात्कालिक प्रतिरोध स्तर 17,250 है, जहां बाजार में मंदडि़ए वापसी की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि अगर तेजडि़ये निफ्टी को 17,250 से ऊपर ले जाते हैं तो इंडेक्स 17,500 से 17,600 की ओर जा सकता है। निचले स्तर पर उसका समर्थन स्तर 16,950 पर बरकरार है।

सिगरेट कंपनियों के शेयरों में रहेगी तेजी

तंबाकू विनिर्माता आईटीसी, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया और वीएसटी इंडस्ट्रीज में 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद से ही तेजी देखने को मिली है जबकि बेंचमार्क सेंसेक्स करीब 3 फीसदी टूटा है।

सिगरेट पर हालांकि कर बढ़ाया गया, लेकिन यह उतना ज्यादा नहीं था जिसकी संभावना जताई जा रही थी। विश्लेषकों ने कहा कि ये शेयर बेहतर प्रदर्शन जारी रख सकते हैं।

एक विश्लेषक ने कहा, सिगरेट उस तरह का उत्पाद बनता जा रहा है जहां कीमत बढ़ने पर उसकी आपूर्ति व मांग प्रभावित नहीं होती। इस क्षेत्र में काम कर रही कंपनियां बेहतर स्थिति में हैं, खास तौर पर तब जबकि वैश्विक मंदी के डर से अन्य कंपनियां दबाव में हैं।

सिगरेट कंपनियों में आईटीसी विश्लेषकों के लिए सबसे पसंदीदा दांव है। इस कंपनी में संभावित तौर पर कारोबार अलग करने और सूचना प्रौद्योगिकी कारोबार की सूचीबद्ध‍ता इस शेयर को आगे ले जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement