facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market This Week: फार्मा-आईटी शेयरों में चमक से इस हफ्ते चढ़ा बाजार, निवेशकों को ₹7 लाख करोड़ का फायदा

Advertisement

Market this Week: दोनों इंडेक्स ने इस हफ्ते लगभग 1.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। सभी 16 प्रमुख सेक्टरों में साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली।

Last Updated- November 14, 2025 | 4:32 PM IST
Stock Market

Stock Market This Week: भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम दिन बढ़त के साथ बंद हुए। फार्मा शेयरों में बढ़त ने अहम भूमिका निभाई। यह तेजी अमेरिका में सरकार के दोबारा खुलने से आर्थिक स्पष्टता की उम्मीद बढ़ने के चलते आई। इसके अलावा घरेलू कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे और बिहार चुनाव परिणाम ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया।

बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty-50) शुक्रवार को 0.12 प्रतिशत बढ़कर 25,910.05 पर बंद हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.1 प्रतिशत चढ़कर 84,562.78 पर पहुंचा। दोनों इंडेक्स ने इस हफ्ते लगभग 1.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। सभी 16 प्रमुख सेक्टरों में साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली। स्मॉल-कैप और मिड-कैप इंडेक्स क्रमशः 1 प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत बढ़े।

Also Read: मोतीलाल ओसवाल ने इस डिफेंस शेयर पर लगाया बड़ा दांव, 32% रिटर्न का अनुमान

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ”इस सप्ताह वैश्विक इक्विटी बाजार ज्यादातर सकारात्मक रहे और भारतीय शेयर बाजारों ने भी ठीक-ठाक साप्ताहिक रिटर्न दिए। बीएसई 30 इंडेक्स और एनएसई 50 इंडेक्स इस सप्ताह करीब 1 प्रतिशत चढ़े। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी सकारात्मक रहे। लेकिन बड़े इंडेक्स की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया। सेक्टोरल मोर्चे पर ज्यादातर सेक्टर हल्की बढ़त के साथ सप्ताह को समाप्त करने में सफल रहे। जबकि किसी भी सेक्टर में विशेष तेजी या गिरावट नहीं दिखी। बीएसई आईटी और बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि बीएसई रियल्टी, बीएसई एफएमसीजी और बीएसई कमोडिटीज इंडेक्स कमजोर रहे।”

बाजार के जानकारों के अनुसार, एनडीए बिहार में सत्ता बनाए रखने की ओर दिख रहा है। इससे नीतिगत स्थिरता और राजनीतिक निरंतरता के संकेत मिलते हैं। इसके चलते बाजार में अंतिम घंटे में खरीदारी देखने को मिली।

इस हफ्ते के टॉप गनर्स-लूजर्स

इस हफ्ते आईटी इंडेक्स 3.4 प्रतिशत चढ़ा। हालांकि, शुक्रवार को फेडरल रिजर्व अधिकारियों की कड़ी टिप्पणी के कारण आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। फेडरल रिजर्व अधिकारीयों की टिप्पणी से केंद्रीय बैंक के ब्याज दर घटाने की उम्मीदें कम हुई है। वहीं, फार्मा शेयरों ने इस हफ्ते 2.9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। इसमें बायोकॉन जैसी कंपनियों के नतीजों के बाद आई तेजी का योगदान रहा।

शेयरों में एशियन पेंट्स ने इस हफ्ते 11.2 फीसदी की छलांग लगाई। कंपनी का मजबूत डेकोरेटिव-पेंट वॉल्यूम के चलते सितंबर तिमाही में मुनाफा 43 फीसदी बढ़ गया। इसका असर कंपनी के शेयरों में भी दिखा। वहीं, अदानी एंटरप्राइजेज ने 24,930 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू का एलान किया है। इस खबर के चलते कंपनी के शेयर इस हफ्ते 6.2% चढ़ गए।

दूसरी तरफ, टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने 2021 के बाद से अपनी सबसे धीमी राजस्व वृद्धि दर्ज करने के बाद इस हफ़्ते 5.1% की गिरावट दर्ज की।

निवेशकों की वेल्थ इस हफ्ते 7 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

निवेशकों की वेल्थ में इस हफ्ते बढ़त दर्ज की गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप इस सप्ताह बढ़कर 4,73,99,679 करोड़ रुपये हो गया। पिछले शुक्रवार (7 नवंबर) को यह 46,699,665 करोड़ रुपये था। इस तरह, निवेशकों की वेल्थ इस हफ्ते 7,00,014 करोड़ रुपये बढ़ गई।

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement