facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Market This Week: आईटी शेयरों में बिकवाली ने बिगाड़ा बाजार का मिजाज, सेंसेक्स-निफ्टी 1% टूटा; आईटी सेक्टर 8.2% फिसला

Advertisement

Market This Week: बाजार में इस सप्ताह गिरावट की बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चिंताएं और अमेरिका में जल्द ब्याज दर कटौती की उम्मीद कमजोर होना रही।

Last Updated- February 13, 2026 | 5:37 PM IST
Stock Market crash

Market This Week: भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ करने के बाद गिरावट में बंद हुए। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील की ख़ुशी ज्यादा देर बाजार में टिक नहीं सकी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के देसी आईटी कंपनियों के कामकाज को प्रभावित करने की रिपोर्ट्स ने बाजार का मिजाज बिगाड़ दिया। इसके चलते बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स इस साप्ताहिक आधार पर करीब 1 प्रतिशत गिर गए।

बाजार में इस सप्ताह गिरावट की बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चिंताएं और अमेरिका में जल्द ब्याज दर कटौती की उम्मीद कमजोर होना रही। इससे आईटी शेयरों में लगातार बिकवाली बढ़ी। 16 सेक्टरों में दूसरा सबसे ज्यादा वजन रखने वाला आईटी सेक्टर इस हफ्ते 8.2 प्रतिशत गिर गया, जो पिछले 10 महीनों का सबसे खराब प्रदर्शन है।

अब इस कमजोरी का असर मुख्य सूचकांकों पर भी पड़ा और निफ्टी 50 इस हफ्ते (9 फरवरी-13 फरवरी) में 0.9 प्रतिशत तथा सेंसेक्स 1.1 फीसदी नीचे आ गया। इससे भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील से मिले लाभ भी लगभग खत्म हो गए।

शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह आईटी शेयरों में बड़ी बिकवाली है। कहा जा रहा है कि यह बिकवाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी चिंताओं की वजह से हुई।

2026 में 14% गिरा निफ्टी आईटी

आईटी शेयरों का भारतीय बाजार में करीब 10 प्रतिशत हिस्सा है और इनका असर निफ्टी और सेंसेक्स जैसे बड़े इंडेक्स पर काफी ज्यादा पड़ता है। जानकारों का कहना है कि निवेशकों को चिंता है कि भारतीय आईटी कंपनियां अपनी कमाई और प्रोडक्टिविटी बनाए रख पाएंगी या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण काम ऑटोमेट हो सकता है और प्रोजेक्ट जल्दी पूरे हो सकते हैं। ये घरेलू आईटी कंपनियों के बिजनेस मॉडल के लिए बड़ी चुनौती है।

Also Read | Stock Market Crash: ₹7 लाख करोड़ स्वाहा! सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, बाजार क्यों टूटा? 3 बड़ी वजहें

निफ्टी आईटी इंडेक्स 2026 में अब तक 13.7 प्रतिशत गिर चुका है। यह साल 2025 में आईटी इंडेक्स में आई 12.6 प्रतिशत गिरावट से भी ज्यादा है। हालिया गिरावट के बाद फरवरी में आईटी सेक्टर की 10 कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 50 अरब डॉलर घट गया।

बाजार में इस हफ्ते गिरावट की वजह ?

आईटी स्टॉक्स में दबाव

शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह आईटी शेयरों में बड़ी बिकवाली है। कहा जा रहा है कि यह बिकवाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी चिंताओं की वजह से हुई। आईटी शेयरों का भारतीय बाजार में करीब 10 प्रतिशत हिस्सा है और इनका असर निफ्टी और सेंसेक्स जैसे बड़े इंडेक्स पर काफी ज्यादा पड़ता है।

भारत-अमेरिका ट्रीड डील के बाद मुनाफावसूली

फरवरी के पहले हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह लंबे समय से इंतजार किया जा रहा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रहा। 6 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी 1.5% से ज्यादा चढ़े थे। जानकारों का मानना है कि बाजार में हाल की तेज बढ़त के बाद कुछ निवेशकों का मुनाफावसूली करना स्वाभाविक था।

Advertisement
First Published - February 13, 2026 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement