facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हलचल: F&O में नए नियमों ने डेरिवेटिव परिदृश्य को बदला, IPO को लेकर दिखी खूब दीवानगी

Advertisement

सेबी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लैस निवेशक जागरूकता वाले चैटबोट सेवा का विस्तार करके उसमें कई भारतीय भाषाएं शामिल करने पर काम कर रहा है।

Last Updated- September 01, 2024 | 9:40 PM IST
Stocks To buy

वायदा एवं विकल्प (एफऐंडओ) के लिए पात्रता के नए मानक प्रभावी होने जा रहे हैं, ऐसे में जियो फाइनैंशियल सर्विसेज और जोमैटो डेरिवेटिव सेगमेंट में शामिल होने के प्रबल दावेदार हैं। यह कहना है नुवामा ऑल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के विश्लेषकों का। नुवामा की रिपोर्ट बताती है कि एफऐंडओ में दोनों नई कंपनियों के शामिल होने के बाद इनके बेंचमार्क मुख्य सूचकांक निफ्टी-50 में भी शामिल होने की संभावना बन जाएगी जिसके लिए पुनर्संतुलन बैठक मार्च में होगी।

बेंचमार्क निफ्टी-50 में शामिल होने के लिए जरूरी है कि शेयर में डेरिवेटिव ट्रेडिंग होती हो। ब्रोकरेज ने कहा कि इन दोनों के अलावा करीब 80 कंपनियां भी संशोधित एफऐंडओ मानकों को पूरा कर रही हैं। हालांकि शामिल किए जाने या निकाले जाने वाले शेयरों की अंतिम सूची सेबी और एक्सचेंज जल्द जारी कर सकते हैं। नए नियमों से 182 शेयरों वाली मौजूदा सूची से 18 कंपनियां बाहर हो सकती हैं।

आईपीओ को लेकर दीवानगी ज्यादा

आईपीओ बाजार को लेकर उत्साह इस हफ्ते भी जारी रहने की उम्मीद है। बाजार सूत्रों ने संकेत दिया कि गैर-बैंकिंग वित्तीय फर्म बजाज हाउसिंग फाइनैंस और नॉर्दर्न आर्क अपने-अपने आईपीओ पेश करेंगी। इस बीच, सोमवार को खुलने जा रहे गाला प्रीसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ को ग्रे मार्केट में 40 फीसदी प्रीमियम मिल रहा है। 168 करोड़ रुपये के इश्यू का कीमत दायरा 503 से 529 रुपये प्रति शेयर है।

कंपनी ने पिछले हफ्ते एंकर निवेशकों से 50 करोड़ रुपये जुटाए। पिछले हफ्ते बंद हुए प्रीमियर एनर्जीज व इको मोबिलिटी के आईपीओ को क्रमश: 75 और 64.3 फीसदी आवेदन मिले हैं। जीएमपी के आधार पर प्रीमियर 90 फीसदी प्रीमियम पर सूचीबद्ध हो सकती है जबकि इको मोबिलिटी 50 फीसदी लाभ पर। मंगलवार को बंद हो रहे बाजार स्टाइल रिटेल का जीएमपी 30 फीसदी से अधिक है।

निवेशक जागरूकता वाला चैटबोट

सेबी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लैस निवेशक जागरूकता वाले चैटबोट सेवा का विस्तार करके उसमें कई भारतीय भाषाएं शामिल करने पर काम कर रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चैटबोट का बीटा वर्जन जुलाई में आया था और इसे प्रतिभूति बाजार के बारे में सामान्य सूचना चाहने वाले निवेशकों की मदद करने और शिकायत निपटान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने के लिए बनाया गया है।

सेबी का इरादा सूचनाओं तक आसान पहुंच और प्रतिभूति बाजार को लेकर जागरूकता में बढ़ोतरी यूजर की पसंद की भाषा में देने का है। अन्य अधिकारी ने कहा कि नियामक विभिन्न परियोजनाओं में एआई शामिल कर रहा है, जिसमें प्रवर्तन और अनुपालन से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 1, 2024 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement