facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे बेंचमार्क पर बाजार मूल्यांकन ज्यादा आकर्षक 

Advertisement

विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमूरा कई संकेतकों की ओर इशारा करती है, जो बताते हैं कि भारतीय शेयर बाजार पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में हैं

Last Updated- October 19, 2025 | 9:13 PM IST
Stock Market

बेंचमार्क सूचकांक सितंबर 2024 में दर्ज रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 2 फीसदी नीचे हैं, फिर भी बाजार मूल्यांकन एक साल पहले की तुलना में ज्यादा आकर्षक हो गया है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमूरा कई संकेतकों की ओर इशारा करती है, जो बताते हैं कि भारतीय शेयर बाजार पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में हैं। उदाहरण के लिए निफ्टी 50 इंडेक्स का प्रीमियम एफटीएसई इमर्जिंग इंडेक्स के मुकाबले 14 फीसदी है, जो चार साल में सबसे कम है और महामारी से पहले के मानकों के मुताबिक है।

अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में, भारतीय शेयर बाजार अपने शिखर से 10 फीसदी नीचे आ गए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका, चीन और दक्षिण कोरिया जैसे उभरते बाजारों में 20 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है तथा इसी अवधि में एसऐंडपी 500 में 16 फीसदी का इजाफा हुआ है।

वर्तमान में निफ्टी 50, एसऐंडपी 500 की तुलना में 7 फीसदी की छूट पर ट्रेड कर रहा है, जो महामारी-पूर्व के स्तर से नीचे है। सरकारी बॉन्ड प्रतिफल के सापेक्ष इसकी आय प्रतिफल दीर्घकालिक औसत पर वापस आ गई है, जिससे संकेत मिलता है कि इक्विटी बॉन्ड की तुलना में बेहतर मूल्य प्राप्त हो सकता है।

एसऐंडपी 500 के मुकाबले निफ्टी 50 का बीटा बढ़कर 14 फीसदी हो गया है, जो भारतीय और अमेरिकी बाजारों के बीच दो वर्षों के सापेक्षिक वियोजन के बाद संयोग से मामूली वृद्धि का संकेत देता है।

नोमूरा का मानना ​​है कि मजबूत घरेलू निवेश और कम इक्विटी जोखिम प्रीमियम भारतीय मूल्यांकन को मजबूती देते हैं। हालांकि सिर्फ ये कारक ही सार्थक विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - October 19, 2025 | 9:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement