facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रीनलैंड पर रार से सहमा बाजार, सेंसेक्स में 1,066 अंक और निफ्टी में 353 अंक की आई बड़ी गिरावट

Advertisement

कंपनियों की आय में नरमी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में खास प्रगति नहीं होने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई

Last Updated- January 20, 2026 | 10:22 PM IST
Stock Market crash

ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोप के बीच तनाव ने निवेशकों की घबराहट बढ़ा दी जिससे शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। दोनों इ​क्विटी बेंचमार्कों में आज 8 महीने की सबसे बड़ी​ गिरावट दर्ज की गई। कंपनियों की आय में नरमी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में खास प्रगति नहीं होने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

सेंसेक्स 1,066 अंक या 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 82,181 पर बंद हुआ। निफ्टी 353 अंक या 1.4 फीसदी के नुकसान के साथ 25,233 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांक तीन महीने के निचले स्तर पर  बंद हुए और इनमें 13 मई 2025 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट आई।

निफ्टी मिडकैप 2.6 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 2.9 फीसदी नुकसान पर बंद हुए। इन दोनों सूचकांकों में 7 अप्रैल, 2025 के बाद एक दिन में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई। स्मॉलकैप सूचकांक 8 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये घटकर 456 लाख करोड़ रुपये रह गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 2,938 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,666 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की। भू-राजनीतिक तनाव से निवेशक सुर​क्षित ठिकाना माना जाने वाली परिसंप​त्तियों चांदी और सोने में निवेश को तव्वजो दे रहे हैं। इससे सोना 4,733 डॉलर प्रति औंस और चांदी 95.3 डॉलर प्रति​ औंस तक पहुंच गई।

कंपनियों की ​स्थिर आय और भारत-अमेरिका व्यापार करार में देरी से घरेलू शेयरों पर पहले से ही दबाव बना हुआ है।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अभी तक जितनी कंपनियों ने नतीजे जारी किए हैं उनसे आय और मुनाफे में नरमी का पता चलता है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 142 कंपनियों का कुल शुद्ध मुनाफा महज 3.5 फीसदी बढ़ा जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 11.2 फीसदी बढ़ा था। आय वृ​द्धि भी एक अंक में रही।

Advertisement
First Published - January 20, 2026 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement