facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका के 126% सोलर टैरिफ से बाजार की रफ्तार थमी, मामूली बढ़त के साथ बंद हुए बाजार

Advertisement

सेंसेक्स में 50 अंक जबकि निफ्टी में 58 अंक की तेजी दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी 57.85 अंक यानी 0.23% की बढ़त के साथ 25,482.50 अंक पर बंद हुआ

Last Updated- February 25, 2026 | 9:46 PM IST
Share Market

अमेरिका में भारतीय सौर उत्पादों पर 126 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने की घोषणा से बुधवार को निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और घरेलू शेयर बाजार अपनी शुरुआती तेज बढ़त गंवाते हुए मामूली लाभ के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स में 50 अंक जबकि निफ्टी में 58 अंक की तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 50.15 अंक यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 82,276.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 731.99 अंक चढ़कर 82,957.91 अंक तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 57.85 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,482.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय निफ्टी 228 अंक चढ़कर 25,652.60 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और टेक महिंद्रा के शेयर चढ़कर बंद हुए। दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स और इटर्नल के शेयर गिरावट में रहे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख (संपत्ति प्रबंधन) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, व्यापार संबंधी अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों ने जोखिम से बचने को तरजीह दी।’
बाजार में अमेरिकी प्रशासन के 126 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा से सौर उपकरण क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर. ने कहा, ‘सकारात्मक वैश्विक संकेतों और अमेरिकी प्रौद्योगिकी शेयरों में उछाल से घरेलू बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। लेकिन ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली हावी होने और वैश्विक व्यापार संबंधी चिंताओं से यह बढ़त सिमट गई।’ छोटी कंपनियों का बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.59 प्रतिशत चढ़ गया जबकि मझोली कंपनियों के मिडकैप में 0.37 प्रतिशत की तेजी रही।

Advertisement
First Published - February 25, 2026 | 9:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement