facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: नरम तेल, राज्य चुनावों के नतीजे से चढ़े बाजार; सेंसेक्स 356 अंक चढ़ा

Advertisement

निफ्टी 0.51 फीसदी बढ़कर 24,119.30 पर पहुंच गया जबकि सेंसेक्स 0.46% की बढ़त के साथ 77,269.40 पर टिका

Last Updated- May 04, 2026 | 10:52 PM IST
stock market

शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों में सोमवार को बढ़त देखने को मिली। इसे तेल की कीमतों में नरमी, वाहन कंपनियों की बिक्री के अच्छे आंकड़ों और राज्यों के चुनावी नतीजों के रुझानों से सहारा मिला, लेकिन तकनीकी शेयरों और कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट ने इस बढ़त को सीमित कर दिया। निफ्टी 0.51 फीसदी बढ़कर 24,119.30 पर पहुंच गया जबकि सेंसेक्स 0.46% की बढ़त के साथ 77,269.40 पर टिका। 16 प्रमुख सेक्टरों में से 13 में बढ़त दर्ज की गई। स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों में क्रमशः 0.7 और 0.6% फीसदी का इजाफा हुआ। 

देसी शेयर बाजार बंद होने के समय ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 109.6 डॉलर प्रति बैरल थी और यह पिछले हफ्ते के चार साल के उच्चतम स्तर 126.41 डॉलर से नीचे आई है। कीमतें तब नरम हुईं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाज़ों को मुक्त कराने की दिशा में कदम उठाएगा। 

एसबीआईकैप्स सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) सनी अग्रवाल ने कहा, ईरान संघर्ष में तनाव कम होने की उम्मीदों ने सोमवार को बाजार में तेज़ी ला दी, लेकिन स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है।  सुबह के कारोबार में जैसे ही राज्यों चुनाव नतीजों के रुझान आने शुरू हुए, दोनों बेंचमार्क में लगभग 1.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। भाजपा और उसके सहयोगियों  का पश्चिम बंगाल में बेहतर प्रदर्शन और विपक्षी इंडिया गठबंधन की तमिलनाडु में हार ने इस तेजी को बढ़ावा दिया।

मारुति सुजूकी, बजाज ऑटो और आयशर मोटर्स के शेयरों में शुक्रवार और सप्ताहांत पर घोषित मासिक बिक्री के अच्छे आंकड़ों के चलते क्रमशः 1.9 फीसदी, 1.4 फीसदी और 3.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। रॉयटर्स

Advertisement
First Published - May 4, 2026 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement