facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki Q3 Results: मुनाफा 4.1% बढ़कर ₹ 3,879 करोड़, नए लेबर कोड का पड़ा असर; शेयर 1.5% गिरा

Advertisement

Maruti Suzuki Q3 Results: कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि नए लेबल कोड के कारण 594 करोड़ रुपये के एकमुश्त खर्च से उसके मुनाफे पर असर पड़ा है।

Last Updated- January 28, 2026 | 3:18 PM IST
Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Q3 Results: देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार (28 जनवरी) को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेट नेट मुनाफा 4.1 प्रतिशत बढ़कर 3,879.1 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि यह आंकड़ा एनालिस्ट्स के 4,261 करोड़ रुपये के अनुमान से कम रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी ने 3,726.9 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि नए लेबल कोड के कारण 594 करोड़ रुपये के एकमुश्त खर्च से उसके मुनाफे पर असर पड़ा है। ऑपरेशंस से कुल रेवेन्यू तीसरी तिमाही में बढ़कर 49,904 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 38,764 करोड़ रुपये था। नतीजों के बाद मारुति सुजुकी के शेयर बीएसई पर 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,050 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। छोटे कार सेगमेंट की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी मारुति जीएसटी टैक्स कटौती से सबसे ज्यादा फायदा उठाने वालों में शामिल रही।

कंपनी ने कहा कि रेवेन्यू में बढ़ोतरी की वजह जीएसटी सुधार के बाद भारतीय कार बाजार में आई मजबूत रिकवरी रही। इसमें छोटे कार सेगमेंट ने सबसे अहम भूमिका निभाई। दिसंबर तिमाही में मारुति सुजुकी इंडिया (MSIL) ने अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री दर्ज की, जो 5,64,669 यूनिट रही। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,66,993 यूनिट था।

कंपनी ने बताया कि इस बढ़ोतरी में 18 प्रतिशत जीएसटी स्लैब वाले छोटे कार सेगमेंट का योगदान 68,328 यूनिट का रहा। तिमाही के दौरान मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 6,67,769 यूनिट रही। यह एक साल पहले की इसी तिमाही की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। वहीं, निर्यात में 3.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 1,03,100 यूनिट पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - January 28, 2026 | 2:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement