facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki Q4 Results: मुनाफा 6.5% घटा, कमाई बढ़कर ₹52462 करोड़; निवेशकों को ₹140 डिविडेंड का तोहफा

Advertisement

Maruti Suzuki Q4 Results: मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन से कुल आय 28.2 प्रतिशत बढ़कर 52,462.5 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान अवधि में 40,920.1 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- April 28, 2026 | 4:10 PM IST
Maruti Suzuki Q4 Results

Maruti Suzuki Q4 Results: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए। कंपनी ने बताया कि बीती तिमाही के दौरान उसका कंसोलिडेट नेट मुनाफा 6.45 प्रतिशत घटकर 3,659 करोड़ रुपये रह गया। वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री के बावजूद बाजार मूल्य में उतार-चढ़ाव के असर के चलते कंपनी का मुनाफा घटा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,911.1 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

मारुति सुजुकी ने बीएसई फाईलिंग में बताया कि मुनाफे में कमी मुख्य रूप से मार्केट प्राइस एडजस्टमेंट के प्रभाव के कारण हुई। साथ ही नॉन-ऑपरेशनल इनकम में कमी और बॉन्ड यील्ड में बदलाव से कागजी नुकसान हुआ।

चौथी तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री

फाईलिंग के अनुसार, मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन से कुल आय 28.2 प्रतिशत बढ़कर 52,462.5 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान अवधि में 40,920.1 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने पहली बार चौथी तिमाही में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की शुद्ध बिक्री का आंकड़ा पार किया। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 48,125.3 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 37,585.5 करोड़ रुपये था।

चौथी तिमाही में कंपनी ने अब तक की सबसे अधिक 6,76,209 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 11.8 प्रतिशत अधिक है। घरेलू बिक्री 5,38,994 इकाई रही, जबकि निर्यात 1,37,215 इकाई के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Maruti Suzuki Dividend: ₹140 प्रति शेयर डिविडेंड

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹140 प्रति शेयर (फेस वैल्यू ₹5) का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। पिछले वर्ष FY2024-25 में यह ₹135 प्रति शेयर था। बोर्ड ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 7 अगस्त 2026 तय की है। यानी, जिनके डीमैट में इस तारीख तक शेयर होंगे, उनकों डिविडेंड का लाभ मिलेगा। वहीं, डिविडेंड के भुगातन की तारीख 9 सितंबर 2026 है। कंपनी की एजीएम 31 अगस्त 2026 को होगी।

Also Read | Q4 के बाद इन 2 NBFC Stock में 37% तक अपसाइड का मौका; ₹100 से नीचे कर रहे ट्रेड

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, मारुति सुजुकी के वित्त वर्ष के अंत तक लगभग 1,90,000 ग्राहकों के ऑर्डर लंबित थे, जिनमें से करीब 1,30,000 ऑर्डर छोटे कार सेगमेंट (18% GST कैटेगरी) के थे। इसके अलावा, डीलर इन्वेंट्री भी लगभग 12 दिनों के मिनिमम स्तर पर रही। FY26 में कंपनी की कुल बिक्री रिकॉर्ड 24,22,713 यूनिट रही। इसमें घरेलू बिक्री 19,74,939 और निर्यात 4,47,774 यूनिट रहा।

इस बीच, मारुति सुजुकी के शेयर बीएसई पर 2.53 प्रतिशत या 334 रुपये की गिरावट लेकर 12891.70 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - April 28, 2026 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement