facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टॉप-10 मार्केट वैल्यू वाली कंपनियों में 9 का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ घटा, RIL को सबसे तगड़ा झटका

Advertisement

एक्सपर्ट का कहना है, कमजोर ग्लोबल संकेत, FII की लगातार बिकवाली, रुपये में गिरावट और कॉरपोरेट नतीजों की सुस्ती ने पूरे हफ्ते बाजार पर दबाव बनाए रखा।

Last Updated- January 25, 2026 | 1:42 PM IST
Stock Market
Representational Image

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते कमजोरी के चलते देश की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 कंपनियों का कम्पाइन्ड मार्केट कैप (मार्केट कैप) ₹2.51 लाख करोड़ घट गया। इस गिरावट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को सबसे बड़ा नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2,032.65 अंक या 2.43% टूट गया।

रिलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च एसवीपी अजीत मिश्रा का कहना है कि सप्ताह के दौरान बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली और मंदड़ियों का दबदबा रहा। कमजोर ग्लोबल संकेत, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली, रुपये में गिरावट और कॉरपोरेट नतीजों की सुस्ती ने पूरे हफ्ते बाजार पर दबाव बनाए रखा।

इन दिग्गज कंपनियों का मार्केट कैप घटा

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल समेत टॉप-10 कंपनियों में से 9 का संयुक्त मार्केट कैप ₹2,51,711.6 करोड़ घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप ₹96,960.17 करोड़ घटकर ₹18,75,533.04 करोड़ रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक का वैल्यूएशन ₹48,644.99 करोड़ घटकर ₹9,60,825.29 करोड़, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप ₹22,923.02 करोड़ घटकर ₹14,09,611.89 करोड़, भारती एयरटेल का वैल्यूएशन ₹17,533.97 करोड़ घटकर ₹11,32,010.46 करोड़, टीसीएस का मार्केट कैप ₹16,588.93 करोड़ घटकर ₹11,43,623.19 करोड़, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का मार्केट कैप ₹15,248.32 करोड़ गिरकर ₹5,15,161.91 करोड़, बजाज फाइनेंस का वैल्यूएशन ₹14,093.93 करोड़ घटकर ₹5,77,353.23 करोड़, एसबीआई का मार्केट कैप ₹11,907.5 करोड़ घटकर ₹9,50,199.77 करोड़, और इंफोसिस का मार्केट कैप ₹7,810.77 करोड़ घटकर ₹6,94,078.82 करोड़ रह गया।

ये भी पढ़ें… ग्लोबल उठापटक के बीच घरेलू फंडामेंटल देंगे बाजार को सपोर्ट; शेयर, सोना-चांदी में कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी?

किसे मिला फायदा?

इस गिरावट के बीच हिंदुस्तान यूनिलीवर इकलौती कंपनी रही, जिसका मार्केट कैप ₹12,311.86 करोड़ बढ़कर ₹5,66,733.16 करोड़ हो गया। मार्केट वैल्यूएशन के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो शीर्ष कंपनियों में बनी रहीं।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा कि बाजार में यह गिरावट कई कारणों से आई है। इसमें बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव, विदेशी निवेशकों (FIIs) की आक्रामक बिकवाली और रुपये की कमजोरी को लेकर फैली घबराहट प्रमुख है।

Advertisement
First Published - January 25, 2026 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement