facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCX शेयर ₹10,000 के पार, मार्च के निचले स्तर से 130% उछला; क्या अभी और तेजी बाकी?

Advertisement

MCX Share Price: पिछले एक महीने में एमसीएक्स के शेयरों ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है और बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में 0.26% की वृद्धि के मुकाबले 13% की बढ़त दर्ज की है।

Last Updated- November 26, 2025 | 1:25 PM IST
stock market

MCX Share Price: मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के शेयर पहली बार 10,000 रुपये के पार चले गए। कंपनी के शेयर बुधवार (26 नवंबर) को बीएसई पर 3 फीसदी चढ़कर 10,147.95 रुपये का ऑल टाइम पर पहुंच गए। कमोडिटी एक्सचेंज और डेटा प्लेटफॉर्म कंपनी के शेयर 9,975 रुपये के अपने पिछले हाई लेवल को पार चले गए।

पिछले एक महीने में एमसीएक्स के शेयरों ने बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है और बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले 13 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। वहीं, 11 मार्च के 52 वीक के लो लेवल 4,410.10 रुपये से शेयर 130 प्रतिशत ऊपर चढ़ चुका है। दोपहर 12:44 बजे एमसीएक्स के शेयर बीएसई पर 3 प्रतिशत बढ़कर 10190.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

क्या करती है कंपनी और कैसा है बिजनेस ?

एमसीएक्स भारत में कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंजों की दिग्गज कंपनियों में से के एक है। इसके पास कमोडिटी फ्यूचर्स टर्नओवर के आधार पर 98 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी है। कीमती मेटल, बेस मेटल्स और एनर्जी सेगमेंट में इसकी मार्केट हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है। विभिन्न कमोडिटी में इसकी उपस्थिति विकल्प ट्रेडिंग वॉल्यूम पर फोकस के साथ एक अच्छा विविधीकरण (diversification) प्रदान करती है।

वित्त वर्ष 2025-26 (H1FY26) की पहली छमाही एमसीएक्स का कंसोलिडेट प्रोफिट आफ्टर टैक्स सालाना आधार पर 51 प्रतिशत बढ़कर 400.66 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 747.44 करोड़ रुपये रहा। यह वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही की तुलना में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। ब्याज, कर, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टिजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) सालाना आधार पर 53 प्रतिशत बढ़कर 544.46 करोड़ पर पहुंच गई।

एमसीएक्स कई सालों से एक भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म है। यह कमोडिटी की सही कीमत पता करने में मदद करता है। यह कीमतों में उतार-चढ़ाव से होने वाले जोखिम भी संभालता है। कंपनी का कहना है कि आगे भी इन सेवाओं की मांग ज्यादा रहेगी। इससे एमसीएक्स का भविष्य मजबूत दिखता है।

MCX Share पर क्या है ब्रोकरेज की राय ?

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स के अनुसार, सोना-चांदी और कच्चे तेल-गैस जैसे बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ रहा है। इससे एमसीएक्स का औसत दैनिक टर्नओवर (ADT) बढ़ रहा है। कंपनी की आमदनी और मुनाफा भी बढ़ रहा है। अक्टूबर में ADT में तेज बढ़ोतरी दिखी। हालांकि, सोना–चांदी के दाम नरम होने से यह बढ़त थोड़ी कम हुई है। वैश्विक टैरिफ अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के कारण कई कमोडिटी में तेजी से उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

ब्रोकरेज ने कहा कि एमसीएक्स तेल और सोने की कीमतों में होने वाली चाल पर आधारित कारोबार है। ऑप्शन ट्रेडिंग, नए प्रोडक्ट, और नए ट्रेडिंग क्लाइंट जुड़ने से कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ मजबूत रहेगी। कंपनी को अपने मजबूत मार्जिन और रिटर्न बनाए रखना होगा। शेयर पहले ही ब्रोकरेज के ₹10,000 वाले लक्ष्य को छू चुका है।

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने एमसीएक्स पर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है। एक साल का उनका टारगेट प्राइस 10,700 रुपये है। यह लक्ष्य सितंबर 27 की अनुमानित EPS के 40 गुना पर तय किया गया है।

Advertisement
First Published - November 26, 2025 | 12:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement