facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend की घोषणा के बाद रॉकेट बना Miniratna PSU Stock, 12% उछला भाव; Q4 में 27% बढ़ा मुनाफा

Advertisement

कंपनी ने इस साल फरवरी में भी अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड दिया था। कंपनी ने तब प्रति शेयर 4.02 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया था।

Last Updated- May 02, 2025 | 2:54 PM IST
dividend

PSU Dividend Stocks: मिनीरत्न पीएसयू मोइल लिमिटेड (MOIL Limited) के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर लगभग 12 फीसदी चढ़कर 354.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के नतीजों के साथ अंतिम डिविडेंड की घोषणा के चलते आई है। यह कंपनी स्टील मंत्रालय (Ministry of Steel) के अंडर काम करती है और एक मिनी रत्न है।

पीएसयू कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 16 प्रतिशत का डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह प्रति शेयर ₹1.61 के भुगतान के बराबर है। पीएसयू मैंगनीज़ अयस्क (Manganese Ore) के माइनिंग सेक्टर में काम करती है। साथ ही देश में मैंगनीज़ अयस्क की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है।

मोइल लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, “31 मार्च 2025 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹1.61 के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की गई है।

Also Read: Q4 के साथ ये 3 कंपनियां कर सकती है डिविडेंड का एलान, बोर्ड मीटिंग आज; लिस्ट में अदाणी की कंपनी भी शामिल

MOIL Dividend History

बता दें कि कंपनी ने इस साल फरवरी में भी अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड दिया था। कंपनी ने तब प्रति शेयर 4.02 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया था। वहीं, अगस्त 2024 में मोईल लिमिटेड ने 2.55 रुपये का फ़ाइनल डिविडेंड, फरवरी 2024 में 3.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड, सितंबर 2023 में 0.69 रुपये का फ़ाइनल डिविडेंड और फरवरी 2023 में 3.00 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था।

MOIL Results

मार्च 2025 तिमाही में MOIL लिमिटेड का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹115.65 करोड़ रहा। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹91.14 करोड़ था। इस तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर ₹458.20 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹439.85 करोड़ थी। पूरे वित्त वर्ष 2025 में MOIL लिमिटेड का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर ₹381.63 करोड़ हो गया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 में ₹293.34 करोड़ था।

NSE पर MOIL के शेयर बुधवार को ₹317.55 के भाव पर बंद हुए। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। लेकिन दो साल पीएसयू स्टॉक ने 103 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों की पूंजी दोगुनी से भी अधिक कर दी है। वर्तमान में MOIL लिमिटेड का मार्किट कैप ₹6,461 करोड़ है।

Advertisement
First Published - May 2, 2025 | 2:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement