facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

47% तक रिटर्न! 12 महीनों के लिए ब्रोकरेज ने 7 दमदार स्टॉक्स पर दी BUY की सलाह

Advertisement

ब्रोकरेज हाउस के फंडामेंटल अपडेट के मुताबिक, निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजी है। अलग-अलग सेक्टर में निवेश करके जोखिम को कम किया जा सकता है।

Last Updated- April 21, 2026 | 10:23 AM IST
Sharekhan Stocks picks
Representational Image

Sharekhan Stocks Picks: प​श्चिम ए​शिया में संघर्ष और ग्लोबल बाजारों में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार (21 अप्रैल) को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में करीब आधा फीसदी की तेजी दिखाई दी। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत फंडामेंटल वाले चुनिंदा शेयर ब्रोकरेज हाउस मिराए एसेट शेयरखान (Mirea Asset Sharekhan) की पंसद बने हैं। उसका मानना है कि अगले 12 महीनों या उससे अधिक समय में इन शेयरों में मजबूत रिटर्न की संभावना है।

ब्रोकरेज हाउस ने लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए 7 ऐसे स्टॉक्स सुझाए हैं, जो आगे तेजी दिखा सकते हैं। इन स्टॉक्स में रिटेल, एंटरटेनमेंट, फार्मा, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग और फाइनेंस जैसे अलग-अलग सेक्टर शामिल हैं, जिससे पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन का भी फायदा मिलता है। इन स्टॉक्स में HDFC Bank, ICICI Bank, V2 Retail, PVR Inox, Biocon, TCI, और L&T Finance शामिल हैं। ये करीब 47 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं।

ब्रोकरेज हाउस के फंडामेंटल अपडेट के मुताबिक, निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म (12 महीने+) स्ट्रैटेजी है। अलग-अलग सेक्टर में निवेश करके जोखिम को कम किया जा सकता है। इस स्टॉक पिक में हाई अपसाइड वाले स्टॉक्स (V2 Retail, TCI) भी शामिल हैं। जबकि स्थिर रिटर्न के लिए L&T Finance जैसे स्टॉक्स जोड़े गए हैं।

यह पढ़ें: एक को ई कॉमर्स का साथ, दूसरी के पास होंडा-TVS जैसे ग्राहक, एनालिस्ट बोले- BUY, टारगेट ₹2809 तक

Top 7 Sharekhan Stocks Picks

स्टॉक क्लोजिंग प्राइस (₹) रिकमेंडेशन टारगेट प्राइस (₹) संभावित अपसाइड (%)
V2 Retail 191 BUY 281 47%
PVR Inox 939 BUY 1250 33%
Biocon 359 BUY 462 29%
TCI 971 BUY 1350 39%
L&T Finance 290 BUY 345 19%
HDFC Bank 795 BUY 1025 29%
ICICI Bank 1356 BUY 1700 25%

(क्लोजिंग प्राइस: 20 अप्रैल 2026)

घरेलू बाजार की पॉजिटिव शुरुआत

एशियाई बाजारों में बढ़त के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (21 अप्रैल) को पॉजिटिव शुरुआत हुई। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक समेत अन्य बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, दूसरी ओर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भी बढ़ता नजर आ रहा है जिसे लेकर निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 78,617.16 अंक पर खुला। जबकि सोमवार को यह 78,520.30 पर बंद हुआ था। सुबह 9:22 बजे यह 423.76 अंक या 0.54 फीसदी की बढ़त लेकर 78,944.06 पर चल रहा था। इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी मजबूती के साथ 24,374 अंक पर खुला। सुबह 9:22 बजे यह 94.15 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,457 पर ट्रेड कर रहा था।

 

डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। ये बिजनेस स्टैंडर्ड हिंदी के विचार नहीं हैं। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

Advertisement
First Published - April 21, 2026 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement