facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

44% रिटर्न के लिए तैयार यह Realty Stock, Motilal Oswal ने दी BUY रेटिंग; हाई से 48% टूट चुका है भाव

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल ने ब्रिगेड एंटरप्राइज पर अपनी BUY रेटिंग को बरक़रार रखा है। साथ ही रियल्टी स्टॉक पर 1415 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

Last Updated- March 26, 2025 | 3:01 PM IST
realty stocks

Stock To Buy: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी के बाद बुधवार (26 मार्च) को बिकवाली हावी रही। इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले फाइनेंशियल और आईटी स्टॉक्स में कमजोरी के चलते बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा था। वहीं, पिछले वीक बाजार में आई तेजी काफी हद तक सौदेबाजी की को​शिश और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की फिर से लौटने की उम्मीदों से आई थी। हालांकि, इस बढ़त के बावजूद बाजार में तेजी के रहने को लेकर संदेह बना हुआ है। मार्केट के एक्सपर्ट्स की माने तो मौजूदा उछाल अस्थायी तेजी हो सकती है। अप्रैल की शुरुआत में लागू होने वाले जवाबी शुल्क का प्रभाव अनिश्चित बना हुआ है। बाजार एक डबल बॉटम बना सकते हैं, जहां वे निचला स्तर छुएंगे, मजबूत होने से पहले फिर से निचले स्तर तक जाएंगे।

मार्केट में रिकवरी के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने रियल्टी सेक्टर के शेयर ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) पर BUY रेटिंग देते हुए खरीदने की सलाह दी है।

Brigade Enterprises: टारगेट प्राइस ₹1415| रेटिंग BUY| अपसाइड 44%|

मोतीलाल ओसवाल ने ब्रिगेड एंटरप्राइज पर अपनी BUY रेटिंग को बरक़रार रखा है। साथ ही रियल्टी स्टॉक पर 1415 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस तरह से यह आगे चलकर निवेशकों 44% का शानदार अपसाइड दिखा सकता है। ब्रिग्रेड एंटरप्राइज के शेयर मंगलवार को बीएसई पर 978.85 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। बुधवार को यह 0.18% गिरकर 977 रुपये पर थे।

स्टॉक पर की परफॉर्मेंस पर नजर तो डाले स्टॉक अपने हाई से 48 करेक्ट हो चुका है। पिछले तीन और छह महीने में शेयर क्रमश: 21.45 फीसदी और 27.32 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, पिछले एक साल में शेयर ने 7.25% रिटर्न दिया है और दो साल में 114.86% चढ़ा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,451 रुपये और 52 वीक लो 888.60 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 23,882 करोड़ रुपये है।

Brigade Enterprises पर ब्रोकरेज की कमेंट्री?

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, ब्रिगेड एंटरप्राइज़ेस (BRGD) ने वित्त वर्ष 2020 से 2024 के दौरान प्रीसेल्स में 36% की CAGR दर्ज की है। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 से 2027 के दौरान यह 24% से अधिक की दर से बढ़ेगी। यह अनुमान इसके मजबूत लॉन्च पाइपलाइन और हैदराबाद व चेन्नई में विस्तार पर आधारित है।

कलेक्शंस के वित्त वर्ष 2027 तक ₹9,400 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है, जो FY24-27 के दौरान 34% की CAGR को दर्शाता है। यह प्रदर्शन इस अवधि में ₹10,000 करोड़ के संचयी ऑपरेटिंग कैश फ्लो में तब्दील हो सकता है। इसके अलावा, अलग-अलग स्थानों पर रेंटल एसेट्स की शुरुआत से FY24-27 के दौरान किराए से होने वाली आय में 15% की CAGR की उम्मीद है।

इसके हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो की लिस्टिंग से भी कंपनी को अतिरिक्त नकदी प्राप्त होने की संभावना है। हमारा मानना है कि BRGD के प्रदर्शन में आने वाले वर्षों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। हम शेयर पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखते हैं और इसका टारगेट प्राइस ₹1,415 प्रति शेयर तय करते हैं, जो मौजूदा कीमत पर 44% की अपसाइड को दर्शाता है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 3:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement