facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Stock पर मोतीलाल ओसवाल बुलिश, कहा- लॉन्च पाइपलाइन मजबूत, BUY का मौका

Advertisement

Auto Stock to Buy: ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के लॉन्च पाइपलाइन मजबूत है और इससे इसे उसे फायदा मिल सकता है।

Last Updated- January 09, 2026 | 10:46 AM IST
auto stocks

Mahindra and Mahindra Stock: एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (9 जनवरी) को बढ़त के साथ खुले। इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज और चुनिंदा आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को कुछ सपोर्ट मिला। हालांकि, निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लगाए गए व्यापक वैश्विक टैरिफ की वैधता पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा पर बुलिश आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के लॉन्च पाइपलाइन मजबूत है और इससे इसे उसे फायदा मिल सकता है।

Mahindra & Mahindra Stock पर टारगेट प्राइस: ₹4,521

मोतीलाल ओसवाल ने महिंद्रा एंड महिंद्रा पर अपनी ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 4,521 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर करीब 20 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज का मानना है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के लेटेस्ट लॉन्च—XUV7XO और XEV 9S—मांग की गति बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राइट्स इश्यू में आखिरी मौका! लॉयड्स एंटरप्राइजेज ने तय की कॉल मनी की तारीख

ब्रोकरेज ने कहा कि दोनों मॉडलों की टेस्ट ड्राइव के बाद यह स्पष्ट हुआ कि XUV7XO पहले वाले वेरिएंट की तुलना में कई महत्वपूर्ण अपग्रेड्स के साथ आता है। इसमें बेहतरीन सस्पेंशन, तीन स्क्रीन वाला डिस्प्ले लेआउट, एम्बियंट लाइटिंग, उन्नत ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), मजबूत इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटिंग स्टैक, डॉल्बी विज़न के साथ डॉल्बी एटमॉस, 16-स्पीकर हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम और बेहतर सीटिंग आराम शामिल हैं।

ब्रोकरेज के अनुसार, पहले 40,000 ग्राहकों के लिए पेश किए गए परिचयात्मक मूल्य प्रस्ताव के साथ, ब्रोकरेज का मानना है कि XUV7XO एक आकर्षक मूल्य विकल्प है और यह XUV700 की मासिक बिक्री में 2,000 से 3,000 अतिरिक्त यूनिट जोड़ने में सक्षम हो सकता है।

M&M शेयर प्रदर्शन

Mahindra and Mahindra Stock एक महीने में तीन प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए हैं। तीन महीने में शेयर में 8.42 प्रतिशत और छह महीने में 17.49 प्रतिशत चढ़ा है। एक साल में स्टॉक ने 19.36 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दो साल में शेयर 128.47 प्रतिशत, तीन साल में 184.86 फीसदी चढ़ा है। वहीं, पांच साल में स्टॉक ने 384.46 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 9, 2026 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement