facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 साल के लिए स्टॉक में करना है निवेश? Motilal Oswal ने इन 5 शेयरों को बनाया फंडामेंटल पिक

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि निवेशकों को अगले एक साल के दौरान करीब 21 फीसदी तक रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Last Updated- September 23, 2025 | 11:20 AM IST
motilal oswal pick
Representational Image

Motilal Oswal Top- 5 Stocks Pick: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार (23 सितंबर) को सुस्त शुरुआत हुई। इस बीच, निवेशकों की नजर अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के लिए कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल की अमेरिका यात्रा पर है। ग्लोबल सेंटीमेंट्स के चलते घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउस चुनिंदा शेयरों में लंबी अव​धि के नजरिये से पोर्टफोलियो में रखने की सलाह दे रहे हैं।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने मजबूत फंडामेंटल वाले 5 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है। इन शेयरों में BEL, Ultratech Cement, HDFC Bank, Lemon Tree Hotels, Bharti Airtel शामिल हैं। इनमें निवेशकों को अगले एक साल के दौरान करीब 21 फीसदी तक का तगड़ा अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Motilal Oswal Top 5 Stocks Pick

BEL

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹490
CMP: ₹406
अनुमानित रिटर्न: 21%

Ultratech Cement

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹15,200
CMP: ₹12,650
अनुमानित रिटर्न: 20%

HDFC Bank

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹1,150
CMP: ₹964
अनुमानित रिटर्न: 19%

Lemon Tree Hotels

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹200
CMP: ₹169
अनुमानित रिटर्न: 18%

Bharti Airtel

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹2,285
CMP: ₹1,956
अनुमानित रिटर्न: 17%

(नोट: CMP 22 सितंबर 2025 का बंद भाव)

बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत

वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट स्तर पर खुले। ऑटो शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार को सपोर्ट मिला। निफ्टी आईटी इंडेक्स में भी बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के नए H-1बी वीजा नियमों में बदलाव के चलते निवेशक सतर्क बने हुए हैं।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 82,147.37 अंक पर लगभग सपाट खुला। खुलने के बाद इंडेक्स में थोड़ी बढ़त देखने को मिली। इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 25,209 पर लगभग सपाट खुला।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 11:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement