facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टायर स्टॉक पर Motilal Oswal बुलिश, कहा– वैल्यूएशन सपोर्टिव; ₹600 तक जाएगा शेयर!

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि अपनी कंप्टीशन वाली फर्म्स की तुलना में टायर कंपनी के शेयर आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे हैं।

Last Updated- December 29, 2025 | 3:36 PM IST
Share Price

Stock to buy: एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (29 दिसंबर) को सपाट रुख के साथ हरे निशान में खुले। हालांकि, बाद में निफ्टी-50 और सेंसेक्स लाल निशान में फिसले गए। नए साल 2026 से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं और नए अवसरों का इंतजार कर रहे हैं। बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने ऑटो कंपोनेंट सेक्टर की कंपनी अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि अपनी कंप्टीशन वाली फर्म्स की तुलना में टायर कंपनी के शेयर आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे हैं।

Apollo Tyres पर टारगेट प्राइस: ₹600

मोतीलाल ओसवाल ने अपोलो टायर्स पर अपनी ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर मौजूदा भाव से 20 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। अपोलो टायर्स के शेयर शुक्रवार (26 दिसंबर) को 505 रुपये पर बंद हुए।

Also Read: 50% रिटर्न देगा ये IT Stock! ब्रोकरेज बोले खरीद लो, अमेरिकी कंपनी की खरीद से बदलेगा गेम

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के टायरों की भारत में मांग मजबूत बनी हुई है। लेकिन यूरोप में यह अभी भी कमजोर है। दूसरी ओर, भारत में प्रमोशनल खर्च बढ़ने से शॉर्ट टर्म में मार्जिन में ज्यादा बढ़त सीमित रह सकती है। एन्शेडे में चल रहे पुनर्गठन से वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही से मार्जिन में फायदा मिलने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज ने कहा कि इसी आधार पर हमारा अनुमान है कि अपोलो टायर्स का मुनाफा वित्त वर्ष 2025 से वित्त वर्ष 2028 के दौरान करीब 22% की सालाना वृद्धि (CAGR) दर्ज करेगा। FY27E/FY28E के लिए 16.3x और 14.3x के वैल्यूएशन आकर्षक लगते हैं। खासकर जब इन्हें सेक्टर की दूसरी कंपनियों से तुलना की जाए।

Apollo Tyres Share Performance

अपोलो टायर्स के शेयर एक महीने में 3 प्रतिशत से ज्यादा गिर है। तीन महीने में शेयर 6 प्रतिशत और छह महीने में 11 फीसदी चढ़ा है। हालांकि, एक साल में स्टॉक में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। दो साल में स्टॉक ने 9 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि तीन साल में स्टॉक ने 52 प्रतिशत और पांच साल में 175 प्रतिशत रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 545.95 रुपये और 52 वीक्स लो 368 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 31,469 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 29, 2025 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement