facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Motilal Oswal ने इस हफ्ते के लिए चुना ये धाकड़ स्टॉक, टेक्निकल चार्ट पर दे रहा पॉजिटिव संकेत; जानें टारगेट और स्टॉपलॉस

Advertisement

Stock to buy: बाजार इस समय 24,700 के करीब कारोबार कर रहा है। मोतीलाल ओसवाल ने इस हफ्ते के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज को पिक किया है।

Last Updated- September 08, 2025 | 11:22 AM IST
stocks to buy

Stock to Buy: अमेरिका के कमजोर लेबर डाटा ने फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। इसका वैश्विक बाजारों समेत भारतीय बाजार के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा है। साथ ही भारतीय सरकार की तरफ से किए गए जीएसटी टैक्स कटौती के फैसले ने भी बाजार भावनाओं को मजबूती दी। वहीं, शेयर बाजार इस समय 24,700 के करीब कारोबार कर रहा है। इन फेक्टर्स के बीच मोतीलाल ओसवाल ने इस हफ्ते के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (MFIN) को पिक किया है।

ब्रोकरेज के अनुसार, निफ्टी को तत्काल समर्थन 24,650 और फिर 24,500 के स्तर पर मिल रहा है। जबकि ऊपर की ओर रेसिस्टेंस 24,850 और 25,000 के स्तर पर देखी जा रही है। फिलहाल निफ्टी को 24,700 के ऊपर टिके रहना जरूरी है। ताकि इसमें मजबूती बनी रहे और यह 24,850 से लेकर 25,000 के स्तर तक की ओर बढ़ सके। वहीं, नीचे की तरफ समर्थन 24,650 और 24,500 के पास देखा जा सकता है।

Mahindra & Mahindra Financial Services Target Price

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में Mahindra & Mahindra Financial Services का शेयर 1 फीसदी की तेजी के साथ 270 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा है। मोतीलाल ओसवाल ने टेक्निकल आधार पर 285 रुपये का टारगेट दिया है जबकि गिरावट आने पर 261 रुपये पर स्टॉपलॉस की सलाह दी है। पिछले एक हफ्ते में शेयर ने करीब 5 फीसदी और एक महीने में करीब 7 फीसदी का रिटर्न दिया है।

image.png

ब्रोकरेज के अनुसार, डेली चार्ट पर ट्रायंगल पैटर्न ब्रेकआउट देखने को मिला है। स्टॉक ने 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) के ऊपर क्लोज़िंग दी है। इसके साथ ही, एक बड़ी बुलिश कैंडल बनी है। यह शेयर में तेजी का संकेत देती है। इस तेजी को सपोर्ट करने के लिए वॉल्यूम भी अधिक रहा, जो मूवमेंट की पुष्टि करती है। आरएसआई (RSI) मोमेंटम इंडिकेटर भी बुलिश क्रॉसओवर दिखा रहा है। यह पॉजिटिव संकेत है। हम इस स्टॉक को मौजूदा मार्केट प्राइस 269 पर खरीदने की सलाह देते हैं।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 11:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement