facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पोर्टफोलियो के लिए Motilal Oswal चुने ये 5 दमदार शेयर, 25% तक अपसाइड के लिए BUY रेटिंग

Advertisement

Motilal Oswal Top- 5 Stocks Pick: मंगलवार को घरेलू बाजार में सपाट कारोबार की शुरुआत हुई। इस उठापटक में ब्रोकरेज ने चुनिंदा शेयरों को निवेश के लिए चुना है।

Last Updated- August 12, 2025 | 11:08 AM IST
Motilal oswal Top 5 Stocks
Representational Image

Motilal Oswal Top- 5 Stocks Pick: ट्रंप टैरिफ के चलते दुनियाभर के बाजारों में उथल-पुथल है। भारतीय बाजारों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इस बीच घरेलू बाजार में रीजल्ट सीजन है और इसके चलते स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल रहा है। मंगलवार (12 अगस्त) के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में सपाट कारोबार की शुरुआत हुई। ब्रोकरेज का मानना है कि इस उठापटक के चुनिंदा शेयरों में निवेश का मौका बन रहा है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने मजबूत फंडामेंटल वाले 5 चु​निंदा शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने पोर्टफोलियो के लिए जिन शेयरों को चुना है उनमें Time Technoplast, HDFC Life, Vishal Mega Mart, ICICI Bank, Radico Khaitan शामिल है। इनमें निवेशकों अगले एक साल के दौरान करीब 25 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है।

Motilal Oswal Top 5 Stocks Pick

Time Technoplast

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹578
CMP: ₹464
अनुमानित रिटर्न: 25%

HDFC Life

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹910
CMP: ₹765
अनुमानित रिटर्न: 19%

Vishal Mega Mart

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹165
CMP: ₹142
अनुमानित रिटर्न: 16%

ICICI Bank

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹1,650
CMP: ₹1,437
अनुमानित रिटर्न: 15%

Radico Khaitan

रेटिंग: BUY
टारगेट: ₹3250
CMP: ₹2,856
अनुमानित रिटर्न: 14%

(नोट: CMP 11 अगस्त 2025)

घरेलू बाजार में सपाट शुरुआत 

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (12 अगस्त) को गिरावट में खुले। हालांकि, आईटी शेयरों में तेजी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50 और सेंसेक्स हरे निशान में लौट गए। लेकिन अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के बीच बनी हुई है, जिसका असर भारत के निर्यात और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 100 अंक गिरकर 80,508 पर खुला। शुरुआती कारोबार में इंडेक्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 276.51 अंक या 0.34 फीसदी की बढ़त लेकर 80,880 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी गिरावट में खुला। सुबह 10 बजे यह 89.70 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त लेकर 24,674 पर ट्रेड कर रहा था।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 11:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement