facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Stocks To Buy: आज इन 3 शेयरों पर बुलिश हैं MOFSL के रुचित जैन, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में टेक्नीकल रिसर्च और वेल्थ प्रबंधन प्रमुख (इक्विटी) रुचित जैन ने गुरुवार के कारोबार में तीन स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है।

Last Updated- March 06, 2025 | 8:50 AM IST
Smallcap firms

Stocks to buy today: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में टेक्नीकल रिसर्च और वेल्थ प्रबंधन प्रमुख (इक्विटी) रुचित जैन ने गुरुवार के कारोबार में तीन स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है। इनमें जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी और जेएसडब्ल्यू एनर्जी शामिल हैं।

JSW STEEL | CMP: ₹1008 | स्टॉप लॉस ₹965 | टारगेट प्राइस ₹1085|

जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर प्राइस ‘हायर टॉप हायर बॉटम’ स्ट्रक्चर बना रहा है और पिछले कुछ महीनों में ऑउटपरफॉर्म प्रदर्शन रहा है। डॉलर इंडेक्स में हालिया सुधार से उनके विपरीत संबंध के कारण मेटल शेयरों को भी समर्थन मिलना चाहिए। वॉल्यूम अच्छे हैं जबकि आरएसआई ऑसिलेटर भी पॉजिटिव गति का संकेत देता है।

NTPC | CMP: ₹326 | स्टॉप लॉस ₹315 | टारगेट प्राइस ₹343|

एनटीपीसी के शेयर की कीमत में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में अपने लॉन्ग टर्म सपोर्ट लेवल के आसपास कंसोलिडेशन देखा गया है। प्राइस वॉल्यूम एक्शन में तेजी आ गई है। जबकि वीकली और डेली चार्ट पर आरएसआई ऑसिलेटर पॉजिटिव रुख का संकेत दे रहा है। इसलिए हमें शॉर्ट टर्म में एनटीपीसी के शेयर में पुलबैक की उम्मीद है।

JSW Energy | ₹509 | स्टॉप लॉस ₹495 | टारगेट प्राइस ₹545

जेएसडब्ल्यू एनर्जी शेयर की कीमत ने डेली चार्ट पर ‘इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर’ पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। यह स्थिति एक ट्रेंड रिवर्सल का पैटर्न है। ब्रेकआउट हाई वॉल्यूम के साथ हुआ है जबकि आरएसआई ऑसिलेटर भी सकारात्मक गति का संकेत दे रहा है।

(डिस्क्लेमर: रुचित जैन मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में इक्विटी तकनीकी रिसर्च और वेल्थ प्रबंधन के प्रमुख हैं। व्यक्त किये गये विचार उनके अपने हैं।)

Advertisement
First Published - March 6, 2025 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement