facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Multibagger Defence Stock: ऑर्डर के दम पर दहाड़ मार रहा डिफेन्स स्टॉक, 3 दिन में 40% उछला; 1 महीने में ₹112 से ₹192 तक पहुंचा भाव

Advertisement

Defence Stock: तीन ट्रेडिंग सेशन में डिफेंस कंपनी के शेयर की कीमत में 40 फीसदी का उछाल आ गया है। वहीं, मई 2025 के महीने में शेयर अब तक करीब 60 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है।

Last Updated- May 29, 2025 | 12:40 PM IST
Hindustan Aeronautics HAL Stock

Multibagger Defence Stock: मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) के शेयर गुरुवार (29 मई) को इंट्राडे ट्रेड में 10 फीसदी तक उछलकर चढ़कर नए ऑल टाइम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में तेजी देखने को मिल रही है। शेयरों में तेजी के पीछे की वजह कंपनी के मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन है। कंपनी को हाल ही में 114 करोड़ रुपये का बड़ा एक्सपोर्ट आर्डर मिला है।

ताजा तेजी के साथ पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में स्मॉलकैप एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी के शेयर की कीमत में 40 फीसदी का उछाल आ गया है। वहीं, मई 2025 के महीने में शेयर अब तक करीब 60 फीसदी चढ़ गया है।

Apollo Micro Systems: आर्डर बुक

साल के अंत में पोलो माइक्रो सिस्टम्स की ऑर्डर बुक दिसंबर तिमाही के अंत में 550 करोड़ रुपये से बढ़कर 615 करोड़ रुपये हो गई। अपनी इनकम कॉल के दौरान अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के प्रबंधन ने कहा कि उसे अगले दो वर्षों में अपने रेवेन्यू में 45% से 50% के बीच चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से वृद्धि की उम्मीद है। प्रबंधन को यह भी उम्मीद है कि वर्ष के अंत तक इसकी ऑर्डर बुक तीन गुना हो जाएगी।

यह भी पढ़ें…IndusInd Bank insider trading: सेबी ने कैसे तय किया ₹20 करोड़ का जुर्माना

Apollo Micro Systems: कैसे रहे Q4 नतीजे?

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का जनवरी-मार्च तिमाही में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 13.96 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 23% घट गया। दिसंबर तिमाही में यह 18.23 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल रेवेन्यू इस दौरान 19 फीसदी बढ़कर 161.77 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 135.44 करोड़ रुपये था।

Apollo Micro Systems: एक महीने में 65% उछला शेयर

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर में मई महीने के दौरान ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 30 अप्रैल को 117.15 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। जबकि गुरुवार (29 मई) को यह इंट्रा-डे में 194 रुपये तक पहुंच गए। इस, तरह शेयर में मई महीने में 65% की तगड़ी तेजी आई है।

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement