facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

75% का तगड़ा डिविडेंड! फॉर्मा कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

Advertisement

Dividend Stocks: कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये अंकित मूल्य वाले हर शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा

Last Updated- November 15, 2025 | 4:19 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनी नेटको फार्मा ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बीते शुक्रवार को कंपनी ने अपने रिजल्ट के साथ अपने निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये अंकित मूल्य वाले हर शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी यह लगभग 75 फीसदी बैठता है। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया, “बोर्ड ने आज की मीटिंग में 1.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया।”

कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 20 नवंबर 2025 रखी है। इसी दिन तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा। निवेशकों को पेमेंट 28 नवंबर से शुरू होगा। इससे पहले अगस्त में कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। उससे पहले फरवरी में भी कंपनी ने 1.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

सितंबर तिमाही के नतीजे

सितंबर 2025 में खत्म हुई तिमाही में नेटको का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 517.9 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 676.5 करोड़ था। कंपनी ने बताया कि मुनाफे में गिरावट की बड़ी वजह रही हाई रिसर्च एंड डेवलपमेंट खर्च और वन-टाइम एम्प्लॉयी बोनस रही।

Also Read: Bonus Stocks: हर एक पर पांच शेयर फ्री! ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को गिफ्ट, रिकॉर्ड डेट फिक्स

इसके अलावा बीती तिमाही ऑपरेशंस से होने वाली कमाई 1,363 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के 1,371.1 करोड़ से थोड़ा कम है। कंपनी का कुल खर्च बीती तिमाही 849.3 करोड़ रुपये तक चढ़ गया, जबकि पिछले साल 616.7 करोड़ रुपये था।

शेयरों का क्या है हाल?

अगर कंपनी के शेयरों की बात करें तो बीते शुक्रवार को BSE पर कंपनी के शेयर 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ 815.10 रुपये पर बंद हुए। BSE पर कंपनी का मार्केट कैप अभी 14,599.25 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयरों ने बीते एक महीने में 0.66 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों में क्रमश: -40.75 फीसदी, 2.68 फीसदी और -9.85 फीसदी का उतार-चढ़ाव देखा गया है। बीते 10 साल में कंपनी के शेयर में 65.60 फीसदी का उछाल देखा गया है। कंपनी का 52-वीक हाई 1,504.00 रुपये है और 51-वीक लो 660.05 रुपये है।

Advertisement
First Published - November 15, 2025 | 4:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement