facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Navratna Power PSU: एनएचपीसी जुटाएगी ₹6,300 करोड़ कर्ज, बोर्ड की मंजूरी के बाद शेयर में तेजी; 2 साल में दिया 100% रिटर्न

Advertisement

नवरत्न कंपनी एनएचपीसी के बोर्ड ने वित्तवर्ष 2026 के लिए 6300 करोड़ रुपये तक का कर्ज जुटाने की योजना को मंजूरी दी है.

Last Updated- March 20, 2025 | 10:35 AM IST
Stock Market
Representational Image

Navratna Power PSU: पावर जेनरेशन सेक्टर की नवरत्न कंपनी NHPC के शेयर में गुरुवार (20 मार्च) को तेजी के साथ शुरुआत हुई। स्टॉक 1.7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर 80.19 रुपये पर खुला। दरअसल, नवरत्न कंपनी एनएचपीसी के बोर्ड ने वित्तवर्ष 2026 के लिए 6300 करोड़ रुपये तक का कर्ज जुटाने की योजना को मंजूरी दी है. इस PSU Stock की लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस देखें तो इसमें 2 साल में ​निवेश डबल हुआ है।

NHPC जुटाएगी ₹6300 करोड़

नवरत्न कंपनी NHPC ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि कंपनी बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 6300 करोड़ रुपये तक का कर्ज जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है. यह राशि NCDs (नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स) के जरिए जुटाई जाएगी। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने विस्तार और विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए करेगी।

दरअसल, NCDs कंपनियों के लिए मार्केट से फंड जुटाने का इन्स्ट्रूमेंट है। जिस तरह से कंपनियां IPO के जरिए पैसे जुटाती हैं, उसी तरह से NCD से भी पैसे जुटाती हैं. यह एक तरह का कर्ज (Debt) होता है। कंपनियों को इस पर ब्याज का भुगतान करना होता है. NCD की एक फिक्स्ड मैच्योरिटी डेट होती है और इसमें निवेशकों को एक निश्चित ब्याज दर के साथ रिटर्न मिलता है. एनसीडी की खास बात यह है कि इसे इक्विटी में कन्वर्ट नहीं किया जा सकता है. इसका मेच्योरिटी डेट पहले से तय होती है।

NHPC: स्टॉक ने दिखाया दम

एनएचपीसी की ओर से ₹6300 करोड़ जुटाने की खबर का असर गुरुवार को स्टॉक पर देखने को मिला। एनएचपीसी का शेयर 1.7 फीसदी की तेजी के साथ 81.62 खुला और थोड़ी देर में ही 81.69 के लेवल पर पहुंच गया। बुधवार को शेयर 80.19 पर बंद हुआ था।

NHPC स्टॉक की लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस देखें को यह शेयर बीते एक साल में सपाट रहा है। जबकि 2 साल में करीब 100 फीसदी, 3 साल में 185 फीसदी और 5 साल में 280 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई (118.45) से करीब 32 फीसदी ​डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का 52 हफ्ते का लो 71.01 है। जबकि कंपनी का मार्केट कैप 80,360 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement