facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NBCC Share Price Today: शानदार तेजी के बाद शेयरों में थोड़ी गिरावट, जानें क्या है ताजा प्राइस

Advertisement

NBCC Share: अंतरिम बजट में सरकार द्वारा किफायती आवास पर जोर देने के कारण NBCC (भारत) के शेयरों में पिछले सप्ताह 47% तक की बढ़ोतरी हुई,जिससे यह शेयर बाजार में टॉप पर पहुंच गया।

Last Updated- February 06, 2024 | 2:45 PM IST
Jio Financial Services
Representative Image

NBCC Share Price Today: एनबीसीसी इंडिया (NBCC India) के स्टॉक की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। आज यानी सोमवार को लगातार आठवें कारोबारी दिन भी कंपनी के शेयरों में उछाल आया। इंट्राडे सेशन में शयरों की कीमत में एडिशनल 4.8% की बढ़त देखने को मिली, जो ₹176.85 प्रति शेयर के नए शिखर पर पहुंच गई।

इस तेजी से इस पीएसयू कंपनी का स्टॉक सिर्फ एक महीने में 110% से अधिक बढ़ गया, जबकि एक साल में इसमें लगभग 400% तक का उछल देखा गया।

यह भी पढ़े: BLS E-Services की Listing से निवेशकों की लगी लॉटरी, 126% प्रीमियम के साथ 305 रुपये पर लिस्ट

हालांकि, मार्केट क्लोजिंग के समय, कंपनी का स्टॉक प्राइस 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 167 रुपये प्रति शेयर पर आ गिरा।

शेयरों में दिखी शानदार तेजी

अंतरिम बजट में सरकार द्वारा किफायती आवास पर जोर देने के कारण एनबीसीसी (भारत) के शेयरों में पिछले सप्ताह 47% तक की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह शेयर बाजार में टॉप पर पहुंच गया।

जनवरी में, एनबीसीसी के शेयरों ने ऑर्डर जीत की एक सीरीज के कारण लगभग 59% का प्रभावशाली रिटर्न दर्ज किया। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी को दिसंबर में प्राप्त चार ऑर्डरों के आधार पर, महीने के दौरान आठ नए ऑर्डर मिले।

यह भी पढ़ें: LIC बनी देश की नंबर वन PSU, पहली बार शेयर ₹1,000 के पार

विशेष रूप से, कंपनी ने विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) और प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (PACS) से ऑर्डर जीता था।

इस महत्वपूर्ण ऑर्डर का कुल मूल्य ₹1,500 करोड़ है, जो एनबीसीसी की सकारात्मक गति को बढ़ावा दे रहा है।

बता दें कि इससे पहले नवंबर में कंपनी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किए थे।

कैसा थे NBCC की पहली तिमाही के नतीजे?

सार्वजनिक क्षेत्र की NBCC लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 77.41 करोड़ रुपये का हुआ था। कंपनी को बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,965.80 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,853.24 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement