facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹125 टच करेगा बजाज हाउसिंग फाइनेंस! ICICI Sec की स्टॉक पर BUY रेटिंग, हाई से 36% नीचे कर रहा ट्रेड

Advertisement

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का फोकस मार्केट शेयर बढ़ाने पर है। हालांकि ऑपरेटिंग एफिशिएंसी और क्रेडिट क्वालिटी प्राथमिकता में है।

Last Updated- December 08, 2025 | 4:55 PM IST
NBFC Stocks
Representational Image

NBFC Stock to Buy: बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) पर ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्युरिटीज ने खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का फोकस मार्केट शेयर बढ़ाने पर है। हालांकि ऑपरेटिंग एफिशिएंसी और क्रेडिट क्वालिटी प्राथमिकता में है। सोमवार (8 दिसंबर) को बाजार की चौतरफा बिकवाली में बजाज हाउसिंग फाइनेंस (BHFL) का शेयर 1.8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ। यह एनबीएफसी शेयर अपने हाई से करीब 36 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है।

Bajaj Housing: ₹125 अगला टारगेट

ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्युरिटीज ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस पर खरीदारी की सलाह दी है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 125 रुपये रखा है। सोमवार को शेयर 93.70 पर बंद हुआ। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक करीब 33 फीसदी का तगड़ा अपसाइड दिखा सकता है। शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई 147.70 से करीब 36 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। शेयर का 52 हफ्ते का लो 93.10 है। BSE पर मार्केट कैप 78,073 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया।

Bajaj Housing: क्या है ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्युरिटीज का कहना है कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस भारत की सबसे तेजी से बढ़ने वाली हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFCs) में से एक है। FY20–25 के दौरान कंपनी की एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ग्रोथ CAGR 29% रही। कंपनी का मार्केट शेयर FY20 के 1 फसीदी से बढ़कर FY25 में 1.6% हो गया।

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट रेंज होम लोन (HL), लीज रेंटल डिस्काउंट (LRD), डेवलपर फाइनेंस (DF), और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) के जरिए प्राइम और नॉन-प्राइम दोनों ग्राहक वर्गों को सर्विस दे रही। इस प्रोडक्ट रेंज के जरिए कंपनी का लक्ष्य अपने होम लोन ओरिजिनेशन मार्केट शेयर को मौजूदा 2.5–2.7% से बढ़ाकर 5% करना है।

Also Read | 37% की तेजी दिखा सकता है ये PSU Stock; ब्रोकरेज ने कहा- खरीदें, फंडामेंटल बेहतर, मजबूत है पाइपलाइन

ब्रोकरेज का कहना है कि BHFL का फोकस इंडस्ट्री ग्रोथ (जो FY28 तक 14–16% CAGR की उम्मीद है) से तेज रफ्तार से बढ़ने पर है। हालांकि, ऑपरेटिंग एफिशिएंसी और क्रेडिट क्वालिटी कंपनी की शीर्ष प्राथमिकता है। कंपनी का अनुमान है कि मीडियम टर्म में इसका ओपेक्स-टू-NTI रेशियो मौजूदा 20% से घटकर 14–15% तक आ जाएगा। इस तरह, BHFL पर BUY की सिफारिश बरकरार है और FY27E P/B के 4x पर स्टॉक का मूल्यांकन करते हुए टारगेट प्राइस 125 पर अपरिवर्तित रखा है।

 


(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 8, 2025 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement