facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹240 का लेवल टच करेगा ये NBFC Stock! ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग, 5 महीने में 50% चढ़ चुका है शेयर

Advertisement

Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान ने एनबीएसी सेक्टर कंपनी एलएंडटी फाइनेंस (L&T Finance Ltd) के शेयर पर अपनी खरीदारी को सलाह बरकरार रखा है।

Last Updated- June 24, 2025 | 11:29 AM IST
NBFC Stocks

NBFC Stock To Buy: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के इजरायल-ईरान युद्ध विराम की घोषणा के चलते भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (24 जून) को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार रात एक चौंकाने वाली घोषणा की। उन्होंने कहा कि ईरान और इज़राइल के बीच अब ‘पूरी तरह और हमेशा के लिए’ सीज़फायर हो गया है। इसके बाद निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ब्रोडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान ने एनबीएसी सेक्टर कंपनी एलएंडटी फाइनेंस (L&T Finance Ltd) के शेयर पर अपनी खरीदारी को सलाह बरकरार रखा है।

L&T Finance: टारगेट प्राइस ₹240| रेटिंग BUY|

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने एलएंडटी फाइनेंस पर BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 240 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह, स्टॉक करीब 25% का अपसाइड दिखा सकता है। एलएंडटी फाइनेंस के शेयर सोमवार को 193 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का कहना है कि अनसिक्योर्ड लोन सेगमेंट में वर्तमान में जो दबाव बना हुआ है, वह निकट भविष्य के लिए एक चुनौती है। लेकिन कंपनी इस दौर से निकलकर और भी मजबूत होकर उभरेगी। कंपनी पहले ही इस दबावग्रस्त बुक के अधिकांश हिस्से के लिए क्रेडिट कॉस्ट और बैलेंस शीट पर अतिरिक्त प्रावधानों के जरिए इंतजाम कर चुकी है।

ब्रोकरेज के एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि FY26 की दूसरी छमाही (H2FY26) से माइक्रो फाइनेंस (MFI) सेगमेंट में क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट और एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें…Kalpataru IPO: रियल एस्टेट कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं?

L&T Finance Stock Performance

एलएंडटी फाइनेंस का शेयर एक महीने में 13 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। तीन महीने में शेयर में 25% और छह महीने में 43 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में स्टॉक ने 10% का ही रिटर्न दिया है। जबकि दो साल में 68% और तीन साल में 185% रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 199 रुपये और 52 वीक्स लो 129 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 49,785 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोक्रेजीज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - June 24, 2025 | 11:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement