facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NBFC Stock पर ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज, BUY की दी सलाह; कहा- लॉन्ग टर्म में छिपा है मुनाफा

Advertisement

NBFC Stock: ब्रोकरेज ने कहा कि कैपिटल निवेश के बाद फंड की लागत में सुधार दिख रहा है और एसेट क्वालिटी भी मजबूत बनी हुई है।

Last Updated- April 02, 2026 | 12:05 PM IST
NBFC

Shriram Finance Stock: ब्रोकरेज फर्म एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने श्रीराम फाइनेंस पर कवरेज शुरू की है और शेयर पर खरीदारी की सलाह दी गई है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी की पूरे भारत में मजबूत मौजूदगी है। मर्जर के बाद इसमें तेजी से बढ़ने के मौके हैं। कैपिटल निवेश के बाद फंड की लागत में सुधार दिख रहा है और एसेट क्वालिटी भी मजबूत बनी हुई है। श्रीराम फाइनेंस के शेयर फिलहाल अपने 52 वीक्स हाई से करीब 20 प्रतिशत नीचे चल रहे है। हालांकि, शेयर ने एक साल में 36 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दिया है।

Shriram Finance Stock पर टारगेट प्राइस: ₹1,150

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने श्रीराम फाइनेंस पर 1,150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर लॉन्ग टर्म में निवेशकों को 28 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। श्रीराम फाइनेंस के शेयर बुधवार को बीएसई पर 900 रुपये पर बंद हुए।

शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो हाल फिलहाल में शेयर में दबाव दिखा है। एक महीने में शेयर में 17 प्रतिशत और तीन महीने में 13.75 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि छह महीने में शेयर ने 34 प्रतिशत, एक साल में 36 प्रतिशत और दो साल में 76 फीसदी का रिटर्न दिया है। तीन साल में शेयर में 245 प्रतिशत और पांच साल में 195 प्रतिशत की तेजी आई है। स्टॉक का 52 वीक का हाई 1,108 रुपये और 52 वीक लो 566 रुपये है।

यह पढ़ें: Banking sector: तेज भाग रही बैंकिंग इंडस्ट्री, लेकिन अंदर ही अंदर क्यों बढ़ रहा खतरा?

ब्रोकरेज ने क्यों दी निवेश की सलाह?

ब्रोकरेज के अनुसार, श्रीराम फाइनेंस ने एक अच्छी तरह डाइवर्सिफाई रिटेल लेंडिंग फ्रेंचाइजी बनाई है। इसमें कमर्शियल व्हीकल फाइनेंसिंग का हिस्सा 46 प्रतिशत है। इसके अलावा पैसेंजर व्हीकल 22 प्रतिशत और एमएसएमई 14 प्रतिशत का योगदान है। साथ ही टू-व्हीलर, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, पर्सनल लोन, ट्रैक्टर और गोल्ड लोन जैसे सेगमेंट में भी मौजूदगी है।

ब्रोकरेज ने कहा कि विलय के बाद मिलने वाले पूरे फायदे अभी सामने आने बाकी हैं। हालांकि एनालिस्ट्स का मानना है कि मौजूदा ब्रांच के जरिए एमएसएमई और गोल्ड लोन कारोबार को बढ़ाने की काफी संभावना है। इसके साथ ही समर्पित गोल्ड लोन शाखाओं को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है।

ब्रोकरेज के अनुसार, शॉर्ट टर्म में वृद्धि का मुख्य आधार नॉन-व्हीकल फाइनेंस पोर्टफोलियो रहने की उम्मीद है। ऑटो सेक्टर में ऊंची ईंधन कीमतों और मौसमी प्रभाव जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं। वहीं, नए वाहन फाइनेंसिंग का हिस्सा 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने की योजना भी ग्रोथ को सहारा देगी। कंपनी की मजबूत ग्रामीण पकड़ और देनदारी प्रोफाइल में सुधार से एयूएम में लगातार वृद्धि की अच्छी संभावना नजर आती है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 2, 2026 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement