facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बायबैक डेट घोषित होते ही फार्मा शेयर में 18% की रॉकेट रैली, ₹20 से भी सस्ता; हाई से 60% नीचे कर रहा ट्रेड

Advertisement

Nectar life sciences share: नेक्टर लाइफसाइंसेज के बोर्ड 81 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। बायबैक प्राइस 27 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Last Updated- December 04, 2025 | 2:58 PM IST
Pharma Laurus Labs Stock

Nectar Lifesciences Share: फार्मा कंपनी नेक्टर लाइफसाइंसेज लिमिटेड के शेयर गुरुवार (4 दिसंबर) को इंट्रा-डे ट्रेड में 18 फीसदी तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी बोर्ड की तरफ से शेयर बायबैक को लेकर रिकॉर्ड डेट फाइनल करने के चलते आई है। शेयर बायबैक का मतलब होता है कि कंपनी बाजार से या सीधे अपने शेयरहोल्डर्स से अपने ही शेयर वापस खरीदती है।

नेक्टर लाइफसाइंसेज के शेयर दोपहर 2 बजे बीएसई (BSE) पर 3.08 रुपये या 17.19 फीसदी की तेजी के साथ 21 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। इसके मुकाबले बीएसई सेंसेक्स सिर्फ 0.07 प्रतिशत गिरकर 85,048.11 पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने बायबैक का किया ऐलान

बता दें कि नेक्टर लाइफसाइंसेज के बोर्ड 81 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। बायबैक प्राइस 27 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी 3 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी, जो इसकी कुल पेड-अप शेयर कैपिटल का 13.38 फीसदी है। कंपनी ने शेयर बायबैक की रिकॉर्ड डेट 24 दिसंबर, 2025 तय की है।

यह ऑफर सभी शेयरहोल्डर्स के लिए है। लेकिन प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप को इस ऑफर में शामिल नहीं किया गया है। शेयर बायबैक टेंडर ऑफर के जरिए होगा। अगर निवेशक कंपनी की चाहत से ज्यादा शेयर ऑफर कर देते हैं, तो हर निवेशक से प्रोपोर्शन के आधार पर शेयर खरीदे जाएंगे।

क्या करती है कंपनी ?

नेक्टर लाइफसाइंसेज देश की प्रमुख एक्टिव फार्मासूटिकल इंग्रीडेंट (API) निर्माता कंपनियों में से एक है। पहले यह एक छोटी घरेलू एपीआई कंपनी थी। लेकिन अब यह एंटी-इन्फेक्टिव सेगमेंट में वैश्विक सेफालोस्पोरिन मार्केट की सबसे इंटीग्रेटेड कंपनियों में शामिल है। कंपनी एपीआई और फॉर्मुलेशन दोनों में मजबूत उपस्थिति रखती है और लगभग 45 देशों में अपना कारोबार करती है।

हाई से 60% नीचे शेयर

क्टर लाइफसाइंसेज के शेयर हाई से 60 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे हैं स्टॉक का 52 वीक हाई 44.90 रुपये और 52 वीक लो 17.92 रुपये है। शेयर के प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में शेयर 48 फीसदी उछल गया है। तीन महीने में शेयर में 43.29 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, छह महीने में शेयर 13.48 फीसदी और एक साल में 38.95 फीसदी गिरा है। दो साल में स्टॉक में 29.08 फीसदी की गिरावट आई है। तीन और पांच साल में शेयर का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है।

Advertisement
First Published - December 4, 2025 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement