facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेस्ले इंडिया कर सकती है बोनस शेयर का ऐलान, बोर्ड मीटिंग आज; स्टॉक मूवमेंट पर रखें नजर

Advertisement

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में नेस्ले इंडिया को बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स से बाहर कर दिया गया। यह इंडेक्स समायोजन प्रक्रिया का हिस्सा था।

Last Updated- June 26, 2025 | 8:40 AM IST
Bonus share

Bonus Share: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज एमएनसी कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड (Nestle India) आज यानी गुरुवार (26) जून को होने वाली अपनी बोर्ड बैठक में बोनस शेयर जारी करने पर ऐलान कर सकती है। यह कंपनी के इतिहास में पहली बार होगा जब वह अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर जारी करेगी।

इससे पहले जनवरी 2024 में नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) किया था। इसमें 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर शेयर को स्प्लिट कर 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बदला गया था। इसका मतलब है कि यदि किसी निवेशक के पास स्टॉक स्प्लिट से पहले नेस्ले इंडिया के 20 शेयर थे, तो अब उनके पास 200 शेयर हैं। हालांकि, उन शेयरों का कुल मूल्य समान बना रहता है।

स्टॉक स्प्लिट के बाद से नेस्ले इंडिया ने अपने शेयरहोल्डर्स को पांच बार डिविडेंड (Dividend) जारी किया है। एफएमसीजी कंपनी ने कुल 42.5 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड का भुगतान किया है।

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में नेस्ले इंडिया को बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स से बाहर कर दिया गया। यह इंडेक्स समायोजन प्रक्रिया का हिस्सा था। विश्लेषकों के अनुसार, इस कदम से कंपनी के शेयरों में 20 करोड़ डॉलर से अधिक की बिकवाली हुई।

नेस्ले इंडिया के शेयर बुधवार को 1.7% की तेजी के साथ 2,405 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में शेयरों में खास उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। लेकिन साल 2025 में अब तक इसमें 11% की बढ़त दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - June 26, 2025 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement